इस जिले में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, 2012 की तरह दबदबा बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
81.05 फीसदी मतदान के साथ जिला सिरमौर प्रदेश का भी सिरमौर बन गया है। हालांकि, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की मतदान प्रतिशतता कम रही लेकिन मतदान के महापर्व पर जनपद सिरमौर के वोटरों ने लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति देकर अपनी भागीदारी को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
रविवार को देर शाम तक चली मतदान प्रक्रिया के साथ 81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। दर्जनों शतकवीरों ने अपने बुलंद हौसलों की उड़ान को थमने नहीं दिया। वहीं नए मतदाता भी जोश व उत्साह के साथ अपने पोलिंग बूथों पर मतदान कर दुनिया के सबसे बड़े व सशक्त लोकतंत्र की स्थापना में भागीदार बनें।
जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 84.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं रेणुका विधानसभा में सबसे कम 78.80 फीसदी मतदान हुआ। नाहन विस में 82.48, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 80.43 फीसदी व पच्छाद में 79.84 फीसदी मतदान दर्ज होने के साथ ही प्रदेश में जिला सिरमौर में मतदान प्रतिशतता 81.05 फीसदी पहुंच गई।
2012 में भी सबसे अधिक हुआ था मतदान
2012 के विधानसभा चुनाव में भी जनपद सिरमौर में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया था। पिछली बार सिरमौर में 79.93 फीसदी मतदान हुआ था, जो कि प्रदेश में सबसे अधिक था।
इस बार सिरमौर की मतदान प्रतिशतता 1.12 फीसदी बढ़कर 81.05 प्रतिशत हो गई है। इस बार भी सिरमौर की जनता ने बंपर जनादेश देकर सिरमौर को प्रदेश का सिरमौर बना दिया है।
2,82,912 मतदाताओं ने डाले वोट
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने बताया कि सिरमौर में 2,82,912 मतदाताओं ने वोट दिया। इनमें से 1,48,503 पुरुष व 1,34,409 महिला मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में कुल 81.05 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 538 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।