फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Crowd furious in cattle slaughter case broke locks and threw goods from shops Nahan

Nahan Hindu Outfits Protest: मवेशी काटने के मामले में भीड़ उग्र, ताले तोड़कर दो दुकानों से फेंका सामान

Wed, 19 Jun 2024 03:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 19 Jun 2024 03:17 PM IST
सार

जिला सिरमौर के नाहन में गुस्साई भीड़ ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी व्यक्ति की दो दुकानों के ताले तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया। बीते दिन शहर में एक कपड़े की दुकान चलाने वाले सहारनपुर निवासी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मवेशी काटने को लेकर कुछ फोटो शेयर किए थे। जिसके बाद से शहर में लोगों में रोष पनपा था।

विज्ञापन
Crowd furious in cattle slaughter case broke locks and threw goods from shops Nahan
मवेशी काटने के मामले में भीड़ उग्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला मुख्यालय नाहन में बुधवार को भीड़ उग्र हो गई। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी व्यक्ति की दो दुकानों के ताले तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया। इसके बाद भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और शहर में सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने रोष रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए रोष रैली उपायुक्त कार्यालय पहुंची। इस दौरान भीड़ उपायुक्त सिरमौर व पुलिस अधीक्षक सिरमौर से मिलने को लेकर मांग करती रही। कुछ देर तक जब अधिकारी मौके पर नहीं आए तो अधिकारियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा व पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा बैठक से उठकर कार्यालय के बाहर पहुंचे और भीड़ को शांत किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने लोगों से बात की और कहा कि नियमानुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले जिला में ऐसे दो मामले सामने आए थे, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। उन्होंने बताया कि यदि यह मामला नाहन या सिरमौर सीमा के भीतर हुआ है तो कार्रवाई होगी। उन्होंने इस दौरान पुलिस टीम को आरोपी की लोकेशन को लेकर जांच करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि बीते दिन शहर में एक कपड़े की दुकान चलाने वाले सहारनपुर निवासी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मवेशी काटने को लेकर कुछ फोटो शेयर किए थे। जिसके बाद से शहर में लोगों में रोष पनपा था। हालांकि बताया जा रहा है कि मवेशी काटने की घटना सहारनपुर क्षेत्र की है, लेकिन सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में नाहन में लोगों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed