फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: Ban on Churdhar Yatra, Shirgul Maharaj will not have darshan for six months

सिरमौर: चूड़धार यात्रा पर रोक, छह माह तक नहीं होंगे शिरगुल महाराज के दर्शन

Sat, 04 Dec 2021 06:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Dec 2021 06:14 PM IST
सार

चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से चूड़धार यात्रा पर छह महीने के लिए रोक लगा दी गई है। इसलिए कोई भी यात्री चूड़धार जाने का जोखिम न उठाए। प्रशासन के आदेशानुसार आगामी एक मई तक चूड़धार यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। 

विज्ञापन
Sirmaur: Ban on Churdhar Yatra, Shirgul Maharaj will not have darshan for six months
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार की यात्रा पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। अब श्रद्धालुओं को छह माह तक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर शिरगुल महाराज के दर्शन नहीं होंगे। एसडीएम चौपाल चेत राम ने इसकी पुष्टि की है। प्रशासन के आदेशानुसार आगामी एक मई तक चूड़धार यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा। चूड़धार चोटी पर बर्फबारी के बाद शुक्रवार शाम को चूड़ेश्वर सेवा समिति का सारा स्टाफ और कारोबारी भी अपने घरों को लौट गए हैं। अब यहां न ठहरने की व्यवस्था है और न ही खाने-पीने की। मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए हैं। समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अब चूड़धार की यात्रा न करें।

विज्ञापन


बर्फबारी के बाद चोटी पर ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान माइनस में चला गया है। मंदिर में सिर्फ स्वामी कमलानंद महाराज तपस्या में लीन हैं और उनके साथ एक सेवादार है। सेवादार भी कुछ दिन बाद अपने घर लौट जाएंगे। वीरवार और शुक्रवार को चूड़धार चोटी पर ताजा हिमपात हुआ है। चूड़धार में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए समिति कंबल का प्रबंध करती है। उनके खाने-पीने और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था भी मंदिर कमेटी और चूड़ेश्वर सेवा समिति की ओर से की जाती है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed