फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   singer arshpreet kaur tie the knot with arin arora

अरिन की हुईं गायिका अर्शप्रीत, देशभर में मिसाल बनी इनकी शादी

Mon, 02 Oct 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 02 Oct 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
singer arshpreet kaur tie the knot with arin arora

हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी छोटी काशी मंडी अनूठे संगम का गवाह बनी। ऐतिहासिक सेरी मंच पर मेरी लाडली से देशभर में अलग पहचान बनाने के बाद छोटी काशी के सिर पर एक और ताज सजा। यहां पर सिख समाज ने महिला सशक्तिकरण की अनूठी इबारत लिखते हुए महिलाओं से आनंद कारज (शादी) की तमाम रस्में पूरी करवाईं।

विज्ञापन


महिलाओं ने कृपाण धारण कर आनंद कारज की हर रस्म अदा की। शादी समारोह में हर धर्म के लोगों ने शिरकत की। आनंद कारज में सतगुरु दलीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। नामधारी संगत ट्रस्ट ने इस आयोजन का जिम्मा संभाला।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में नामधारी संगत मंडी की ओर से सेरी मंच पर गौरक्षा और देश की उन्नति के लिए हवन यज्ञ और चंडी दी वार के पाठ तथा बिना दहेज के साधारण आनंद कारज महिलाओं ने संपन्न करवाया। आनंद कारज में हवन यज्ञ भी महिलाओं ने ही करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 महिलाएं ने संभाला जिम्मा, इस तरह से चले कार्यक्रम
आनंद कारज में 11 महिलाओं ने हर रस्म को अदा किया। सुबह तड़के आसा दी वार (भजन कीर्तन) का आयोजन होगा। आठ बजे से हवन यज्ञ हुआ। हवन यज्ञ में सात महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद चंडी की वार का पाठ (दुर्गा पाठ) का आयोजन हुआ। 10 बजे के बाद आनंद कारज में फेरों की रस्म दो महिलाएं ने अदा करवाई। इस दौरान एक महिला ने गंधचतरावा (फेरे का बंधन) की रस्म अदा की।

मंडी की बहू बनी लुधियाना की मशहूर गायिका अर्शप्रीत कौर

singer arshpreet kaur tie the knot with arin arora

पेशे से गायक अरिन अरोड़ा और अर्शप्रीत कौर ऐतिहासिक पहल के भागीदार बने। नामदारी संगत ट्रस्ट की माने तो यह सिख समाज में महिलाओं की ओर से करवाई गई पहली शादी है।

जिसका छोटी काशी मंडी गवाह बनी है। गायिका अर्शप्रीत कौर लुधियाना की रहने वाली हैं। आवाज पंजाब दी प्रोग्राम में वह उपविजेता रह चुकी हैं। जबकि, अरिन अरोड़ा भी हिमाचल के उभरते हुए गायक हैं।  

सतगुरु दलीप सिंह ने कहा कि अपने देश को इंडिया नहीं भारत कहें। हमारे देश का असली पुरातन नाम भारत है। उन्होंने अपनी मातृ भाषा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए की गई है ताकि, महिलाएं समाज में और मजबूत हो सके। 

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार प्रमुख चंडीगढ़ से तजेंद्र सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री घनश्याम, विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख होशियार सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष धर्म प्रसार प्रमुख ललित और अन्य अनुयायी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed