फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sign boards in shimla city.

पर्यटक आसानी से घूम सकेंगे शिमला, लगाए गए 26 साइन बोर्ड

Tue, 10 Nov 2015 11:33 AM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
sign boards in shimla city.

बाहरी राज्यों और पूरे प्रदेश से घूमने आने वाले पर्यटकों तथा अन्य लोग अब शिमला शहर में आसानी से घूम सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के डिवीजन तीन ने आधे शहर की सड़कों में साइन बोर्ड लगा दिए हैं। हर साल लाखों की तादाद में शिमला शहर की वादियों का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक यहां आते हैं, लेकिन साइन बोर्ड न होने से पर्यटकों को अपनी मंजिल का रास्ता खोजने में कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

विज्ञापन


लेकिन अब आधे शहर की सड़कों में साइन बोर्ड लगने से इस तरह की दिक्कतें कम हो जाएंगी। राजधानी शिमला की आधी सड़कों में ही अभी तक साइन बोर्ड लगाने का काम पूरा हुआ है। मौजूदा समय में शहर की नवबहार, इंडस, रामचंद्र चौक, सत्संग भवन, राजभवन, सीएम आवास, शिली चौक, यूएस क्लब, जाखू, फाइव बैंच, अनाडेल, कैथू, विधानसभा वाली सड़कों में 26 साइन बोर्ड लग चुके हैं।

विज्ञापन

लोगों को घूमने-फिरने में नहीं होगी दिक्कत

sign boards in shimla city.

शहर की सड़कें लोक निर्माण विभाग के दो डिवीजन में बंटी हैं। इसमें डिवीजन तीन के तहत आने वाली सारी सड़कों में साइन बोर्ड लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरी तरफ डिवीजन एक के तहत आने वाली सड़कों में अभी तक साइन बोर्ड लगाने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है।

शिमला लोक निर्माण विभाग डिवीजन तीन के अधिशासी अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि बिना किसी परेशानी के मुसाफिरों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए 26 साइन बोर्डों का निर्माण कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed