फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sick woman taken to hospital for four km away on back in kullu

पीठ पर उठाकर चार किमी दूर अस्पताल पहुंचाई बीमार महिला

Wed, 19 Feb 2020 06:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुशैणी/बंजार
अमर उजाला नेटवर्क, गुशैणी/बंजार Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Feb 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Sick woman taken to hospital for four km away on back in kullu
पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई महिला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की अति दुर्गम नोहांडा पंचायत के नाहीं गांव में बीमार महिला को ग्रामीण चार किलोमीटर पीठ पर उठाकर गुशैणी लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ही महिला की जान बच पाई। महिला को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। महिला की हालत में सुधार न होता देख ग्रामीण बुधवार को रामी देवी (44) पत्नी काहन चंद, निवासी नाहीं को पीठ पर उठाकर चार किमी दूर तक लाए। बंजार के कई गांव अभी भी सड़क से कोसों दूर हैं। ऐसे गांवों में बीमारी की हालत में लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन


12 फरवरी को भी रंजना देवी (16) पुत्री लोभू राम को पीठ और पेट में दर्द होने के चलते कुर्सी पर उठाकर नाहीं गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर पेखड़ी तक पहुंचाया गया था। रामी देवी के पति काहन चंद, भिंद्र सिंह, वीर सिंह, सुरेश व प्रेम चंद ने कहा कि सड़क न होने से गांव में बीमार व्यक्ति को पीठ पर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। नोहांडा के शुंगचा, दारन, डिंगचा, टलिंगा, शलिंगा गांव सड़क से वंचित हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन गांवों को सड़क से जोड़ा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed