फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The road from the fairground to the BDO office in Ani will remain closed for nine days

Shimla News: आनी में मेला मैदान से बीडीओ कार्यालय तक सड़क नौ दिन रहेगी बंद

Fri, 09 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The road from the fairground to the BDO office in Ani will remain closed for nine days
आनी में मेला मैदान से बीडीओ कार्यालय तक सड़क नौ दिन रहेगी बंद
विज्ञापन

. 10 से 18 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही पर रोक, सीमेंट और बजरी बिछाने का होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी में मेला मैदान से खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर 10 से 18 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सड़क पर सीमेंट बिछाने और पत्थर की बजरी डालने का कार्य किया जाना है। निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) आनी ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार, खंड विकास अधिकारी आनी ने सड़क पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और कार्य में सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने का अनुरोध एसडीएम कार्यालय से किया था। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि लोगों को आवागमन में कम से कम परेशानी हो। एसडीएम आनी की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। ऐसे में मेला मैदान से बीडीओ कार्यालय की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को नौ दिनों तक इस मार्ग का उपयोग करने से बचना होगा। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने आवागमन की योजना पहले से बनाएं और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article