फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shubham sing song in youth festival dharamshala

शुभम की ‘जुगनी’ के हुए सब दीवाने, झूम उठे युवा

Sat, 29 Sep 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 29 Sep 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
shubham sing song in youth festival dharamshala

फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला के शुभम चोपड़ा ने पंजाबी लोक गीत ‘जुगनी’ की ऐसी धुन छेड़ी कि सभागार में बैठे युवा झूमने लगे। मौका था राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के ऑडिटोरियम में चल रहे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव भाग-दो का। 

विज्ञापन


शुक्रवार को लोक गायन प्रतिस्पर्धा में शुभम के अपने अंदाज में पेश किए गए पंजाबी लोक गीत को सबने खूब सराहा। शुक्रवार को कार्यक्रम में प्रो. सविता सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


लोक गीत की पहले प्रतिभागी के तौर पर शाहपुर की महाविद्यालय की तान्या ने सोणी-सोणी शिमले री सड़कां, ढलियारा की ज्योति ने पारले झरोखे सौकण, जोगिंद्रनगर की अनुराधा ने कालूआ मजूरा, पालमपुर की शिवानी ने प्यारी भोटलिए, संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर के नीरज ने भियागड़ा, नगरोटा बगवां की दीक्षा कपूर ने गुढ़क चमाके, अर्की की भारती ने कियां सैहणे नणदा रे बोल.. प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रामपुर के संदीप, ऊना के जैकव, धामी के गगन, कुल्लू के सुरेंद्र सहित अन्य युवाओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी।  प्रतिस्पर्धाओं में डॉ. ऊषा बगाती, डॉ. जगमोहन शर्मा, डॉ. अशोक कुमार शर्मा और डॉ. जिया लाल ठाकुर ने बतौर निर्णाय अपनी भूमिका अदा की, जबकि डॉ. मोनिका मक्कड़ और डॉ. हेमंत शर्मा ने मंच संचालन किया।


राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील के मेहता, कार्यक्रम आयोजक सचिव डॉ. सतीश ठाकुर और सह सचिव डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि शनिवार को युवा महोत्सव के समापन अवसर पर पाश्चात्य एकल गायन और लोक वाद्यवृंद प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed