{"_id":"56feb0654f1c1b3c38f00105","slug":"shreyas-talpade-will-make-marathi-movie-with-amitabh-bachchan-and-kangna-ranaut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बी और कंगना के साथ मराठी फिल्म बनाएंगे श्रेयश तलपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बी और कंगना के साथ मराठी फिल्म बनाएंगे श्रेयश तलपड़े
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
मनाली में बॉलीवुड फिल्म परछाईं की शूटिंग के दौरान श्रेयश तलपड़े।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ 2007 में ओम शांति ओम फिल्म से चर्चा में आए श्रेयश तलपड़े इन दिनों नैसर्गिक सौंदर्य के चलते विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड फिल्म परछाईं की शूटिंग में मशगूल हैं।
विज्ञापन
करीना कपूर और अजय दवेगन के साथ गोलमाल जैसी दर्जनों फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके चालीस वर्षीय श्रेयश तलपड़े अपने एफलुऐंस मृवीज बैनर तले सनाई चौघड़े और पोस्टर बॉयज नामक दो मराठी फिल्में भी प्रोड्यूस कर चुके हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि वे क्षेत्रीय भाषा मराठी में एक और फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मुख्य भूमिका देने के ख्वाइशमंद हैं, जबकि फीमेल लीड में वे तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी जा चुकी कंगना को साइन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
श्रेयश तलपड़े ने दो टूक कहा कि नई पीढ़ी के अंग्रेजी को वरीयता देने के चलते पहाड़ी और मराठी समेत देशभर की क्षेत्रीय भाषाओं के वजूद पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
लिहाजा क्षेत्रीय भाषाओं में पनपी संस्कृति के अस्तित्व को बनाए रखने को सिनेमा से लेकर साहित्य और समाज के पुरोधाओं को विशेष प्रयास करने होंगे।
उन्होंने अपनी निर्माणाधीन फिल्म परछाईं के बारे में बताया कि वे मकेश जादव के निर्देशन में पहली बार कॉमेडी के बजाय सस्पेंस थ्रीलर किस्म की फिल्म में काम कर रोमांचिम महसूस कर रहे हैं।