फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shopping on dhanteras.

धनतेरस: शुभ मुहूर्त में खरीदें ये सामान, घर आएगी 'लक्ष्मी'

Sun, 08 Nov 2015 07:56 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
shopping on dhanteras.

दीपावली से दो दिन पूर्व मनाए जाने वाले धनतेरस व अन्य पर्वों के लिए लोगों की खरीददारी चरम पर है। प्रथा के मुताबिक धनतेरस के दिन ली गई सोने, चांदी, तांबे व स्टील आदि की वस्तुएं खरीदने पर उसमें धनवंतरि देवता 13 गुणा वृद्धि का आर्शीवाद देते हैं। यही कारण है कि इस पावन बेला पर शहर में खचाखच भीड़ उमड़ती है और खरीददारी के नए रिकार्ड बनाती है।

विज्ञापन


कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धनवंतरि का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। दीपावली से दो दिन पूर्व मनाए जाने वाले धनतेरस से ही दीपामालाएं सजने लगती हैं। आइए जानते हैं क्या है खरीदारी का शुभू मुहूर्त...
विज्ञापन

यह धनतेरस का शुभ मुहूर्त

shopping on dhanteras.

सोना, चांदी एवं अन्य कीमती धातु सुबह 06:49 बजे से 9:06 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। दोपहर 12: 57 बजे से 02: 28 बजे तक, शाम 05:34 बजे से 07:31 बजे तक, रात 12: 02 बजे से 02:16 बजे रहेगा।

वाहन, टीवी, लैपटाप और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान, कपड़े सुबह 09:10 बजे से 11:15 बजे तक, दोपहर 03:57 बजे से 05: 34 बजे तक शाम 07:32 बजे से 09:45 बजे तक धनतेरस पर खरीदारी का विशेष योग है।

ऐसे शुरू हुआ धनतेरस पर्व
जिस प्रकार देवी लक्ष्मी सागर मंथन से उत्पन्न हुई थी उसी प्रकार भगवान धनवंतरि भी अमृत कलश के साथ सागर मंथन से उत्पन्न हुए हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धनवंतरि का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धनवंतरी जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। भगवान धनवंतरी कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परंपरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed