{"_id":"61cca399612f1808f95e9510","slug":"shopkpeer-demand-for-loading-and-unloading-point-shimla-city-news-sml395080544","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बंद कर दिए लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट, डीसी से मिले कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बंद कर दिए लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट, डीसी से मिले कारोबारी
विज्ञापन
Shopkpeer demand for loading and unloading point
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट
बंद करने से व्यापारी भड़के
व्यापारमंडल ने डीसी के समक्ष उठाया मामला, जगह चिन्हित करने का आग्रह
सामान नहीं आएगा तो कारोबार कैसे चलेगा : मंगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। व्यापार मंडल शिमला ने लोडिंग और अनलोडिंग प्वाइंट बंद करने पर नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को व्यापारमंडल के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष हरजीत कुमार मंगा की अगुवाई में डीसी आदित्य नेगी से मुलाकात की। उन्होंने शहर में कारोबारियों के लिए लोडिंग और अनलोडिंग के स्थान चिन्हित करने का आग्रह किया।
कारोबारियों ने कहा कि टूरिस्ट सीजन के चलते पुलिस ने शहर में अधिकतर लोडिंग और अनलोडिंग प्वांइट बंद कर दिए हैं। इससे कारोबारियों को परेशानी आ रही है। इनकी गाड़ियां खड़ी नहीं होने दी जा रही है। बाजार में सामान लाना मुश्किल हो गया है। यदि शहर में सामान ही नहीं आएगा तो कारोबार कैसे चलेगा।
अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन इस मामले में पुलिस विभाग को दिशा निर्देश जारी करे। व्यापार मंडल महासचिव नितिन सोहल ने मांग की कि शहर के स्थानी निवासियों की गाड़ियों को उनके नियमित मार्ग से ही जाने की अनुमति दी जाए। अभी वैकल्पिक मार्गों से इनकी गाड़ियां भेजी जा रही है। उपायुक्त ने भरोसा दिया कि जल्द ही इन मांगों पर गंभीरता से चर्चा कर फैसला लिया जाएगा।