Shooter Samresh Jung: सुविधाओं के साथ नौकरी भी दे सरकार तो रुकेगा हिमाचल से खिलाड़ियों का पलायन
समरेश जंग ने कहा कि खेल नीति बनाया जाना ठीक है, लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं को उपलब्ध करवाना सबसे जरूरी है। खेल सुविधाओं के साथ नौकरी की व्यवस्था से खिलाड़ियों का पलायन रोका जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज समरेश जंग का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज समरेश जंग का मानना है कि अगर हिमाचल में ही सुविधाएं मिलें तो कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सामने आ सकते हैं। इसके लिए मल्टीपर्पज स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज तैयार करने की जरूरत है। अपने गृह प्रदेश हिमाचल से खेल प्रतिभाओं के सवाल पर समरेश ने कहा कि खेल नीति बनाया जाना ठीक है, लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं को उपलब्ध करवाना सबसे जरूरी है। खेल सुविधाओं के साथ नौकरी की व्यवस्था से खिलाड़ियों का पलायन रोका जा सकता है। भारतीय शूटरों को विदेशों में तैयार होने वाली शूटिंग पिस्टल पहले की अपेक्षा अब आसानी से उपलब्ध हो जाती है। दिल्ली के तुगलकाबाद की तर्ज पर हिमाचल में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज तैयार की जा सकती है।
भारतीय दल ने किया दमदार प्रदर्शन
वर्ष 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर दुनिया भर में नाम चमकाने वाले शूटर का कहना है कि भारतीय दल से इंग्लैंड के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया है।
खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिले तो रुक सकता है पलायन : अनुराग
2002 में एशियन बॉक्सिंग स्पर्धा खेल चुके और वर्तमान में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे अनुराग वर्मा का कहना है कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रदेश के युवाओं को नियमित खेल स्पर्धाएं करवाना और नियमित खेल अभ्यास की सुविधाएं और प्रशिक्षण सुविधा दिया जाना जरूरी है। खिलाड़ियों को प्रदेश के बाहर खेलों में भविष्य उज्जवल नजर आता है। वहां लगातार खेल स्पर्धाओं के हिस्सा लेने को मिलता है, वहीं अभ्यास के लिए साथ मिलने से वह बेहतर अभ्यास कर सकता है।
खेल सुविधाओं में और सुधार की जरूरत
प्रदेश में रही सरकारों ने खेल सुविधाओं में सुधार किया है, मगर इसे और अधिक करने की आवश्यकता है। इसके लिए पर्याप्त बजट प्रावधान कर नियमित अभ्यास के लिए सुविधाएं दिए जाने के अलावा अधिक अवसर दिए जाने चाहिए। प्रदेश में खेलों को लेकर खिलाड़ियों का रुझान बढ़ा है, मगर इसके साथ और अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने की आवश्यकता है।- सुमन रावत मेहता, 1986 एशियन गेम्स में 3,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता। प्रदेश की पहली अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी।
अपने राज्य की टीम को प्राथमिकता दें खिलाड़ी
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका ने कहा कि हिमाचल में खेल नीति बनने से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अब नौकरी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। खिलाड़ियों के पलायन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी नौकरी के लिए रेलवे या खेलों को बढ़ावा देने वाले राज्यों की तरफ रुख करते हैं। ये कई बार वक्त और हालात पर भी निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को अपने राज्य टीम को प्राथमिकता देनी चाहिए।