{"_id":"5f807ea68ebc3ea36075796c","slug":"shiv-sena-raises-questions-about-the-suicide-of-former-cbi-director-ashwani-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार की आत्महत्या को लेकर शिवसेना ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार की आत्महत्या को लेकर शिवसेना ने उठाए सवाल
Fri, 09 Oct 2020 08:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Oct 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार की आत्महत्या के मामले में शिवसेना ने सवाल उठाए हैं। शिवसेना ने पूछा है कि आखिर पूर्व सीबीआई निदेशक की आत्महत्या पर देश में इतना सन्नाटा क्यों है? शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना में ‘रहस्यमय आत्महत्या।
विज्ञापन
अश्विनी कुमार का ऐसा क्यों हुआ’ शीर्षक से प्रकाशित संपादकीय में कई सवाल उठाए हैं। शिवसेना ने लिखा, अश्वनी कुमार सीबीआई के पूर्व निदेशक ही नहीं बल्कि नगालैंड और मणिपुर के राज्यपाल भी थे। वे हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक भी थे। अश्विनी कुमार गंभीर किस्म के व्यक्ति थे लेकिन उनकी आत्महत्या पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन