फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla: Youth dies after injecting drugs; case registered against friend; incident from Theog.

Shimla: सिरिंज से नशा लेने के बाद युवक की मौत, दोस्त पर केस, ठियोग का मामला

Mon, 22 Jun 2026 11:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 11:03 PM IST
सार

 ठियोग में एक युवक की सिरिंज से नशा लेने के  बाद मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नशे की ओवरडोज माना जा रहा है।

विज्ञापन
shimla: Youth dies after injecting drugs; case registered against friend; incident from Theog.
नशे से माैत। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले के उपमंडल ठियोग में एक युवक की सिरिंज से नशा लेने के  बाद मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नशे की ओवरडोज माना जा रहा है। पुलिस ने युवक के दोस्त के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।  जानकारी के अनुसार, युवक ने सफेद रंग का संदिग्ध नशीला पदार्थ अपने दोस्त बलवंत के साथ सिरिंज के माध्यम से लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


हरदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बलवंत उसके कमरे में आया था, जहां युवक और बलवंत ने सफेद पाउडर को पानी में मिलाकर उसको सिरिंज से लिया और फिर कर्ण की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। हरदीप के बयान के आधार पर पुलिस ने बलवंत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। युवक ने कौन सा नशा लिया, इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed