फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla: Thousands of youth gave NDA exams to become military officers

सैन्य अफसर बनने के लिए हजारों युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

Sun, 21 Apr 2019 06:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Apr 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
shimla: Thousands of youth gave NDA exams to become military officers

सेना में अधिकारी बनने का सपना संजोए प्रदेश के हजारों युवाओं ने रविवार को नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा दी। इसके लिए राजधानी शिमला में करीब 14 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।

विज्ञापन


शिमला में संजौली कॉलेज, एडवर्ड स्कूल, पोर्टमोर, छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार, केवी जाखू, आर्य समाज, संजय गांधी, सनातन धर्म गंज बाजार तथा अन्य परीक्षा केंद्रों में 4000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने एनडीए की परीक्षा दी। 
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिमला आए हजारों युवाओं ने इस परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया गया। पहला सत्र दिन के 10 बजे से दोपहर साढ़े बाहर बजे तक चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से साढ़े चार बजे तक हुआ। परीक्षा देने के बाद बाहर आने वाले विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान बच्चों के अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर उनका इंतजार करते रहे। 

शिमला के एडवर्ड स्कूल में 324 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर निकले युवा समीर शर्मा ने बताया कि उसका सपना सेना में अधिकारी बन देश की सेवा करने का है और उसने पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की है।

 उसे उम्मीद है कि उसका चयन हो जाएगा। हमीरपुर के गौरव शर्मा, हमीरपुर से आलोक, धीरज पटियाल, कांगड़ा से अनिकेत, विशाल, पांशुल शर्मा, अमन और चंबा के रोहन का कहना था कि उन्होंने अपनी तरफ  से सौ प्रतिशत परीक्षा में दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed