फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Summer Festival 2024 Second cultural evening of Summer Festival

Shimla Summer Festival 2024: समर फेस्टिवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या, साज भट्ट और कव्वाल रुहदारी बांधा समां

Mon, 17 Jun 2024 12:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 12:27 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में  बॉलीवुड गायक साज भट्ट और कव्वाल रुहदारी ने समां बांधा। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन
Shimla Summer Festival 2024 Second cultural evening of Summer Festival
अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव की दूसरी संध्या पर रिज पर नाचते युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक साज भट्ट और कव्वाल रुहदारी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने एक घंटे तक श्रोताओं को बांधा रखा है। साज भट्ट ने मेरा नाम जोकर और वो लम्हे आदि फिल्मी गाने गाए। इससे पहले चंडीगढ़ से आए रुहदारी कव्वाल ने कव्वाली गाकर समा बांधा। उन्होंने ये जो हल्का-हल्का सुरूर और दिल मोड़ दे गाने गाकर वाहवाही बटोरी। दर्शकों ने फोन की फ्लैश लाइट जलाकर गायकों का हौसला बढ़ाया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, उनकी पत्नी बिमला गुप्ता, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, महाधिवक्ता अनूप रतन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। डीसी अनुपम कश्यप ने सबको सम्मानित किया। ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।

विज्ञापन




इस दौरान ऑकलैंड हाउस स्कूल, छोटा शिमला, फागली, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल टुटू के छात्रों ने भी प्रस्तुतियां दीं। उत्सव में पंकज डोगरा, रोहिणी डोगरा, शिवानी ठाकुर, पंकज ठाकुर, अनुज शर्मा और हनी नेगी ने भी लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

राजधानी के रिज मैदान पर समर फेस्टिवल के दूसरे दिन रविवार को दिन के समय राजस्थान के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। कलाकारों ने राजस्थानी कच्ची घोड़ी नृत्य और कठपुतली नृत्य कर सैलानियों और स्थानीय लोगों का मनोरंजन किया। इसके अलावा लांग मैन ने छोटे बच्चों को अपनी गोदी में उठाकर डांस किया। राजस्थान से आए अशोक भट्ट और ग्रुप के सदस्य संजय भट्ट ने बताया कि वह पहली बार शिमला में कार्यक्रम पेश करने के लिए आए हैं। कलाकारों ने कठपुतली नृत्य भी दिखाया। रिज मैदान पर दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत जिले से आए स्वयं सहायता समूहों ने स्वयंनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। इसमें भामिनी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ढोकला, सिड्डू, मोमोज, मट्ठी सहित अन्य हस्त निर्मित खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाए थे। समूह की सदस्य नमिता जायसवाल और अनीता ठाकुर ने बताया कि वह हर साल समर फेस्टिवल में पूरे समूह के साथ मिलकर स्टॉल लगाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed