फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Rural Sports Mahakumbh will begin on the 25th in Banuti.

Shimla News: शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ का 25 को बनूटी से होगा आगाज

Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla Rural Sports Mahakumbh will begin on the 25th in Banuti.
क्रिकेट में 211 और रस्साकशी में 260 टीमें लेंगी भाग, 9,553 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

खेलेंगे भी, खिलेंगे भी विषय पर होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में खेल महाकुंभ का आगाज 25 अक्तूबर से होगा। खेलेंगे भी, खिलेंगे भी विषय थीम पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न खेलों में 9,553 खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलेगी। लोक निर्माण मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चरल एवं पर्यावरण एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला में पत्रकारवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हर आयु वर्ग के युवाओं, महिलाओं और पुरुषों के लिए इस आयोजन का किया जा रहा है। हालांकि पिछले दो वर्षों में प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका। इस वर्ष एक बार फिर खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


खेल महाकुंभ का शुभारंभ 25 अक्तूबर को सुबह 11 बजे बनूटी में होगा। इसमें मंत्री विक्रमादित्य सिंह स्वयं मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। इसके अलावा लोक नृत्य, फैशन शो, मॉडलिंग और म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए 400 सदस्यों की समिति बनाई गई है। प्रतियोगिता में केवल शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के निवासी ही भाग ले सकेंगे। एक पंचायत का खिलाड़ी दूसरी पंचायत की ओर से नहीं खेल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रस्साकशी को छोड़कर अन्य सभी प्रतिभागियों को पहनने के लिए किट उपलब्ध करवाई जाएगी। महाकुंभ का समापन 15 नवंबर को सुन्नी में होगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कारों के साथ ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य शिमला ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और खेल गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।


किस खेल में कितनी टीमें लेंगी भाग
मंत्री ने बताया कि क्रिकेट में 211 टीमें भाग लेंगी। वॉलीबॉल में महिला और पुरुष वर्गों को मिलाकर 50 टीमें हिस्सा लेंगी। कबड्डी में महिला और पुरुष, दोनों वर्गों में 60-60 टीमें भाग लेंगी। इसी तरह बैडमिंटन में भी दोनों वर्गों में 60-60 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा लोक नृत्य की 100 और रस्साकशी की 260 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। फैशन शो और मॉडलिंग के लिए अब तक 400 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है।



पांच महीने में तैयार होगा कटासनी इंडोर स्टेडियम
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि कटासनी इंडोर स्टेडियम का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था। इसके लिए साढ़े छह करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इस राशि से स्टेडियम में फिनिशिंग का काम करवाया जाएगा। जल्द ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे और अगले चार से पांच महीने में कटासनी इंडोर स्टेडियम तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article