फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla police will use cycle for petrolling.

तो अब ऐसे गश्त करेगी शिमला की स्मार्ट पुलिस

Tue, 19 May 2015 09:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 19 May 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
shimla police will use cycle for petrolling.

शिमला की स्मार्ट पुलिस अब अत्याधुनिक साइकिल पर शहर में गश्त करते हुए नजर आएगी। इसके लिए महकमे ने दस साइकिलों की खरीद कर ली है। इनमें से छह साइकिल ट्रैफिक पुलिस और चार साइकिलें मालरोड पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के सुपुर्द की गई हैं।

विज्ञापन


एसपी की मौजूदगी में सोमवार को संजौली में इन साइकिलों का ट्रायल होगा। पुलिस प्रशासन का दावा है कि यह देश का पहला शहर होगा जहां साइकिल पर पुलिस गश्त करेगी। ट्रायल सफल होने पर साईकलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मौजूदा समय में गश्त पैदल की जाती है।
विज्ञापन


हर जगह गाड़ी ले जाना संभव नहीं। पुलिस प्रशासन के पास इतने संसाधन भी नहीं हैं कि वह पुलिस कर्मचारियों को गश्त के लिए गाड़ियां उपलब्ध करवा पाए। प्रत्येक कर्मचारी की डेढ़ किलोमीटर की बीट है लेकिन साइकिल पर पुलिस कर्मी ज्यादा दूरी तय कर पाएंगे। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि अगर यह ट्रायल सफल रहता है तो और साइकिलों की खरीद भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में साइकिलें रहेंगी कामयाब
शिमला शहर का सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। ट्रैफिक को सुचारु तौर पर चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को मौके पर पहुंचने के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ती है। सड़क संकरी होने से उनकी गाड़ियां भी ट्रैफिक जाम में फंस जाती हैं। ऐसे में साइकिलें कामयाब रहेंगी।


एक साइकिल की कीमत करीब 26 हजार है। शहर की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इन अत्याधुनिक साइकिलों की खरीद की गई। गेयर वाली इन साइकलों को चढ़ाई में चलाना भी आसान है। इसमें सवार को कोई परेशानी नहीं होगी।

सील्ड रोड पर ही चलेंगी साइकिलें
शिमला। बंधित और प्रतिबंधित सड़कों पर साइकिलें आसानी से चल पाएंगी। शिमला शहर में कई जगह ऐसी हैं जहां गाड़ियों को ले जाने पर प्रतिबंध है। वहां पुलिस को पैदल जाना पड़ता है।

साइकिल की सवारी होने पर अब समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच पाएगी। दिन के अलावा रात को भी साइकिल पर पुलिस गश्त करती हुई नजर आएगी। यही नहीं साइकिलें मिलने के बाद पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर भी सही तरीके से नजर रख सकेंगे तथा असमाजिक तत्वों पर भी रोक लग सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed