हाईटेक होगा शिमला पुलिस का 'कंट्रोल रूम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही व्यवस्था पर काम कर रही शिमला पुलिस जल्द ही हाइटेक हो जाएगी। अगले सप्ताह से मालरोड पर पुलिस का हाईटेक कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा।
जिले भर के थानों का नेटवर्क यहीं स्थापित कर दिया गया है। 100 नंबर अब अलग-अलग थानों में नहीं बल्कि सभी की कॉल इसी कंट्रोल रूम में आएगी।
जिले में कहीं से भी 100 नंबर डायल करो, घंटी इसी कंट्रोल रूम में बजेगी। इसका लिंक इंटरनेट से होगा। कितने कॉल आए हैं और उन पर क्या एक्शन लिया गया इसका पूरा विवरण एक क्लिक पर मिल जाएगा।
अनचाहे कॉल से राहत, जल्द मिलेगी मदद
नए सिस्टम से पुलिस को अनचाही कॉल से भी छुटकारा मिल जाएगा। बेकार में कॉल करने वाले नंबर तुरंत ट्रेस हो जाएंगे। तीन शिफ्टों में स्टाफ ड्यूटी देगा। सारा काम ऑनलाइन होगा। इसके लिए यहां कंप्यूटर लगा दिए गए हैं। कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है।
100 नंबर पर घंटी बजते ही उसका नाम और पता पूछा जाएगा। बाद में उसकी सूचना को संबंधित थाने में तत्काल दे दी जाएगी। उसकी सूचना पर कितने समय में एक्शन हुआ है इसका भी विवरण होगा। जो व्यक्ति कॉल करेगा, उसकी पूरी जानकारी भी पुलिस के पास रहेगी।
थाने वाले भी किसी भी सूचना को नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे और न ही कोई बहानेबाजी चलेगी। एसपी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि न्यू कंट्रोल रूम लगभग तैयार है। इन दिनों कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है। अगले सप्ताह तक इसे शुरू कर दिया जाएगा।