फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla players win medals in Judo, become overall winner

शिमला: जूडो में शिमला के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी, ओवर आल विजेता बने

Mon, 07 Nov 2022 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 08:15 PM IST
सार

शिमला जूडो संघ की ओर से रविवार और सोमवार को करवाई गई कैडेट और जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला ने सबसे अधिक मेडल जीत कर ओवर आल विजेता की ट्राफी पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन
Shimla players win medals in Judo, become overall winner
शिमला में जूडो प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 इंदिरा गांधी खेल परिसर में शिमला जूडो संघ की ओर से रविवार और सोमवार को करवाई गई कैडेट और जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला ने सबसे अधिक मेडल जीत कर ओवर आल विजेता की ट्राफी पर कब्जा जमाया। सोलन उप विजेता रहा। समापन पर जिला खेल अधिकारी अनुराग वर्मा मुख्य अतिथि रहे, उन्होंने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

विज्ञापन


इनमें जूनियर वर्ग गर्ल्स के  48 किलोग्राम में शिमला की आरती,  52 किग्रा में सोलन की यामिनी, 57 किग्रा में शिमला की लक्षिता, 63 किग्रा में सोलन की गुंजन, 70 किग्रा में ऊना की दीक्षा, 78 में शिमला की वेर्श, 78 प्लस भार वर्ग में शिमला की निर्जल, कैडेट ब्वॉयज में ऊना के शिवांग, 55 किलो में हमीरपुर के आरिंजय, 60 किग्रा में हमीरपुर के आर्य, 66 में शिमला के दक्ष, 73 में सोलन के लक्ष्य, 81 किलो में सोलन के अनिल, 90 में सोलन के कुशाल ठाकुर, 90 प्लस श्रेणी में हमीरपुर के आदर्श के अलावा रविवार को हुए मुकाबलों में प्रथम स्थान पाने वाले सभी खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन


इधर, सोमवार को हुए फाइनल मुकाबलों में 48 किग्रा में आरती प्रथम, आरती सोलन ने दूसरा और काशवी शिमला और मांसी शिमला तीसरे स्थान पर रहीं। 52 किग्रा में सोलन की यामिनी प्रथम, कुल्लू की दीक्षा दूसरे, दिव्यांशी शिमला और कांगड़ा की शबनम तीसरे, 57 किग्रा में शिमला की लक्षिता प्रथम, समीक्षा दूसरे, हमीरपुर की आकांक्षा और कुल्लू की शानू तीसरे, 63 किग्रा में सोलन की गुंजन प्रथम, शिमला की अंकिता दूसरे, हमीरपुर की काजल और शिल्पा ने तीसरा, 70 किग्रा में ऊना की दीक्षा प्रथम, सोलन की किरण दूसरे, कांगड़ा की मधु और हमीरपुर की प्रियंका तीसरे, स्थान पर रही। 78 किग्रा में शिमला की वर्ष विजेता, हमीरपुर की मीनू उप विजेता, 78 प्लस श्रेणी में शिमला की निर्जल ने पहला, हमीरपुर की आंचल ने दूसरा और शिमला की लवण्या ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैडेट ब्वॉयज 50 किग्रा में ऊना के शिवम प्रथम, शिमला के अभय दत्त दूसरे और हमीरपुर के आदित्य और शिमला की शिवम तीसरे स्थान पर, 55 किग्रा में हमीरपुर के आरिंज्य पहले, ऊना के सार्थक दूसरे, शिमला के सुजल और कुल्लू के आर्यन तीसरे, 60 किग्रा में हमीरपुर के आर्य विजेता, रियांशु सोलन उप विजेता रहे। 66 किग्रा में शिमला के दक्ष प्रथम, साहिल हमीरपुर दूसरे, सोलन के हिमांशु और शिमला के रिशु कुमार तीसरे, 73 किग्रा में सोलन के लक्ष्य विजेता, शिमला के आदित्य उप विजेता, शिमला के तनिष्क और हमीरपुर के विशाल तीसरे, 81 किग्रा में सोलन के अनिल ने बाजी मारी , कार्तिक हमीरपुर दूसरे, बिलासपुर के विश्व, हमीरपुर के वैभव तीसरे, 90 किग्रा में सोलन के कुशाला ठाकुर विजेता, काव्या शिमला दूसरे, स्वास्तिक शिमला और कुल्लू के विजय मेहता तीसरे, 90 प्लस भार वर्ग में हमीरपुर के आदर्श विजेता, शिमला के थंगजिग जूसरे, सिवॉन सांवत शिमला और हमीरपुर के नोनित वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed