फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Two Arrested Including a Supplier from Punjab in Chitta Smuggling Case

Shimla News: चिट्टा तस्करी के मामले में पंजाब के सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 07 Apr 2026 02:04 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 07 Apr 2026 02:04 PM IST
सार

शिमला पुलिस ने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति से करीब 36 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। चिट्टे की इस खेप के सप्लायर आरोपी अंकित ठाकुर निवासी सेक्टर-80, मोहाली (पंजाब), आयु 27 वर्ष, को हमीरपुर से गिरफ्तार किया गया है।
 

विज्ञापन
Shimla News Two Arrested Including a Supplier from Punjab in Chitta Smuggling Case
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

नशा तस्करी के मामलों में पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 36 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के साथ ही पंजाब के सप्लायर को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान गगन दीप सिंह उर्फ दीपू निवासी अनाडेल और अंकित ठाकुर निवासी सेक्टर-80, मोहाली पंजाब के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मामला उस समय सामने आया जब एसआईयू की टीम ने अनाडेल के समीप ठाकुर बाग के समीप गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक में सवार होकर आ रहे युवक की शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। जब युवक की तलाशी ली गई तो बाइक के साइड पैलन में छिपाकर रखा गया 36 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी ने अपना नाम गगनदीप उर्फ दीपू बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से पूछताछ और तकनीकी पहलुओं को खंगाला तो पता चला कि आरोपी युवक को चिट्टे की सप्लाई मोहाली के रहने वाले अंकित ने की थी। इसी आधार पर पुलिस ने अंकित ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की और 6 अप्रैल को आरोपी को हमीरपुर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जांच में पाया गया कि अंकित ठाकुर, मुख्य आरोपी गगन दीप सिंह को चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई काफी समय से कर रहा था। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गिरफ्तारी से नशा तस्करी के नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि मामले में आने वाले दिनों और और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। इसको देखते हुए पुलिस की टीमें मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि जिले में नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन संलिप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed