फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Fire Erupts at Showroom in Kacchighati Bikes Including One Car Reduced to Ashes

Shimla News: कच्चीघाटी के हीरो शोरूम में भड़की आग, एक कार समेत 23 बाइक जलकर राख

Wed, 13 May 2026 05:24 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 13 May 2026 05:24 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शिमला शहर कच्ची घाटी क्षेत्र में स्थित हीरो होंडा के बाइक व स्कूटी शोरूम में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग की इस घटना में 23 दोपहिया वाहन जल गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla News Fire Erupts at Showroom in Kacchighati Bikes Including One Car Reduced to Ashes
जली हुई गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कच्चीघाटी स्थित हीरो मोटरसाइकिल के शोरूम में बुधवार सुबह भड़की आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। शो रूम के अंदर खड़ी नई और पुरानी 23 मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह तबाह हो गईं। आग की लपटों से शोरूम के बाहर खड़ी एक कार भी चपेट में आकर जल गई। दमकल विभाग के अनुसार आगजनी की इस घटना से 50 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आसपास के रिहायशी भवनों को भी बचाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 9:00 बजे यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने शोरूम खोला था। 9:30 बजे अचानक शोरूम में धमाके के साथ आग भड़क गई। कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों को भी बुलाया।

विज्ञापन



Trending Videos

स्थानीय निवासी नवनीत कुमार ने 9:31 बजे इसकी सूचना दमकल टीम को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। चंद मिनटों में ही आग की लपटें इतनी बढ़ गईं कि इससे आसपास के रिहायशी मकानों को भी खतरा हो गया। लोगों ने पानी और रेत से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बेकाबू हो गई। दस मिनट के भीतर ही बालूगंज से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भवन मालिक की कार भी जलकर खाक
दमकल विभाग के अनुसार आगजनी की इस घटना से 23 मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई है। इनमें ज्यादातर नई मोटरसाइकिलें थीं। कुछेक रिपेयर के लिए आई थी। यह भवन मालरोड निवासी पुष्पेंद्र कुमार का है। पुष्पेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी नई गाड़ी शोरूम के बाहर खड़ी की थी। यह भी आग की चपेट में आ गई। गाड़ी पूरी तरह से जल गई है। हाल ही में यह गाड़ी खरीदी थी। उन्होंने यह भवन हीरो कंपनी को किराये पर दिया है। कंपनी के संचालक अभी शिमला से बाहर हैं। हालांकि, संचालक के पिता ने मौके पर आकर नुकसान का जायजा लिया है। दमकल के अनुसार आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed