नेपाली मजदूरों के झगड़े में नौ माह की बच्ची की मौत, चार फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली मजदूरों की आपसी लड़ाई में नौ माह की बच्ची की जान चली गई। झगड़े के दौरान डंडा बच्ची के सिर पर लगा। इससे इसकी मौके मौत हो गई। कोटखाई की बाघी पंचायत के मातलु गांव में वारदात हुई है। वारदात में शामिल चार नेपाली मजदूर फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मातलु गांव में बागवान अरुण के बागीचे में कुछ नेपाली रहते हैं। दिवाली की रात रमेश चंद अपनी पत्नी अशमीता और नौ माह की बच्ची अलीशमा के साथ ढारे में था।
उसी ढारे में चार नेपाली मजदूर भी रहते थे। चारों नेपाली मजदूर शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर इनमें कहासुनी हो गई। इसी दौरान टेक बहादुर ने डंडा उठा लिया। छीना झपटी में डंडा नौ माह की बच्ची अलीशमा को लग गया।
इसके बाद टेक बहादुर सहित चारों नेपाली मजदूर मौके पर से फरार हो गए। पिता रमेश चंद और माता अशमीता बच्ची को लेकर कोटखाई अस्पताल पहुंचे। यहां पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद रमेश चंद ने पुलिस थाना कोटखाई में नेपाली मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
माता-पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ठियोग बलदेव दत्त ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।