फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Mirchi movie shooting on mall road.

‘ड्रीम गर्ल’ को देख फिर धड़के कई दिल

Sun, 28 Sep 2014 11:53 AM IST
Updated Sun, 28 Sep 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
Shimla Mirchi movie shooting on mall road.

किसी शायर की गजल ड्रीम गर्ल...। कभी हर जवां दिल की ड्रीम गर्ल शिमला के रिज मैदान पर पहुंची तो हर किसी की जुबान पर इस गाने के बोल आ गए। हाथ में चिट्ठी लिए फिल्म शोले की बसंती किसी का पता पूछते नजर आईं। हेमा मालिनी निर्माता निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ की शूटिंग के सिलसिले में शिमला आई हैं। शनिवार को स्कैंडल प्वाइंट और मालरोड स्थित टाउन हाल के पास फिल्म की शूटिंग हुई।

विज्ञापन


इस दौरान बॉलीवुड अदाकारा हाथ में चिट्ठी लिए किसी का पता पूछ रही थीं। इस बीच, वह रमेश सिप्पी के पास पता पूछने पहुंचीं। सिप्पी ने भी पता बताने में अनभिज्ञता जताई। हेमा शहर के आम लोगों से भी पता पूछते नजर आईं। शनिवार सुबह आठ बजे फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और शाम को साढ़े छह बजे तक लाइट, कैमरा और एक्शन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

फिल्म में खुद भी किरदार निभा रहे हैं निर्देशक रमेश सिप्पी

Shimla Mirchi movie shooting on mall road.

दोपहर दो बजे के बाद टाउन हाल के पास भी कुछ शॉट फिल्माए गए। इस दौरान हेमा मालिनी शहर के आम लोगों से पता पूछते नजर आई। देर शाम फिल्म की अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह और शिमला के स्थानीय कलाकार रिक्की के साथ भी हेमा मालिनी ने शॉट दिए।

लोकल कोआर्डिनेटर मनु सूद ने बताया कि रविवार को एजी ऑफिस, मालरोड और रिज मैदान पर शूटिंग होगी। फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में निर्माता निर्देशक रमेश सिप्पी भी एक छोटा किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed