फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Landslide News: One More Body Recovered From Debris Of Shiv Temple In Shimla Death Toll Reaches 17

Shimla Landslide: शिमला के समरहिल में माता-पिता के बाद अब बेटे का मिला शव, 17 हुई मृतकों की संख्या

Sun, 20 Aug 2023 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:59 AM IST
सार

पुलिस प्रशासन के मुताबिक अभी भी 3 लोग लापता हैं। अभी तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस के पास 20 लोगों के लापता होने की शिकायतें दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Shimla Landslide News: One More Body Recovered From Debris Of Shiv Temple In Shimla Death Toll Reaches 17
शिमला के समरहिल में शिव मंदिर के पास रेस्क्यू अभियान के दौरान शवों की तलाश में जुटे सेना और एनडीआरएफ के जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी के समरहिल क्षेत्र में शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रादसी के छठे दिन शनिवार को एक युवक का शव मलबे में मिला है। इसकी पहचान ईश शर्मा (28) पुत्र पीएल शर्मा निवासी जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। ईश शर्मा विवि में शोधार्थी थे। 14 अगस्त को ईश पिता प्रोफेसर पीएल शर्मा और माता रेखा के साथ मंदिर में दर्शन करने आए थे। 

विज्ञापन


हादसे में परिवार के तीन लोग मारे गए। पीएल शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर थे और पूर्व में यूआईटी के निदेशक पद पर सेवाएं दे चुके थे। वह पत्नी और बेटे के साथ समरहिल के टीचर कॉलोनी में रहते थे। हादसे के दो दिन बाद 16 अगस्त को रेखा और 17 अगस्त को पीएल शर्मा का शव मलबे से मिला था। अब उनके परिवार में बड़ा बेटा रह गया है जोकि जम्मू में प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पांचवें दिन किन्नौर के मामा भांजे के मिले शव, शिव मंदिर एकसाथ गए थे पूजा करने
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पत्नी के बाद लापता प्रोफेसर का शव मिला, बेटे की तलाश जारी

शाम करीब 4:00 बजे ईश शर्मा का शव मंदिर के करीब 150 मीटर दूर नाले में मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस प्रशासन के मुताबिक अभी भी 3 लोग लापता हैं। अभी तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस के पास 20 लोगों के लापता होने की शिकायतें दर्ज हैं। 

सर्च अभियान के छठे दिन शनिवार को सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, अग्निशमन, स्थानीय लोगों सहित करीब 265 जवानों ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने घटना स्थल की ड्रोन के माध्यम निरीक्षण किया। मलबे को हटाने के लिए पानी की बौछार की जा रही है। तहसीलदार शहरी एचएल घेज्टा ने बताया कि पवन, नीरज और समायरा के शव नहीं मिले हैं। इन्हें ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed