फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update: shimla summer hill landslide Rescue operation continues Body recovered

Shimla Landslide: पत्नी के बाद लापता प्रोफेसर का शव मिला, बेटे की तलाश जारी

Fri, 18 Aug 2023 11:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

शिव बावड़ी हादसे का शिकार हुए विवि के वरिष्ठ प्रो. पीएल शर्मा और उनकी पत्नी का शव मिल चुका है। पीएल शर्मा के बेटे ईश शर्मा अभी लापता हैं उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
Himachal Weather Update: shimla summer hill landslide Rescue operation continues Body recovered
घटना स्थल से शव बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर में भूस्खलन के कारण मारे गए लोगों के शवों का मिलना जारी है। शवों को खोजने के लिए चलाए अभियान के चौथे रोज विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं यूआईटी के पूर्व निदेशक प्रो. पीएल शर्मा का शव मिला। सुबह साढ़े छह बजे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ तथा पुलिस के जवानों को मंदिर से करीब पांच सौ मीटर दूर नाले में मिट्टी के नीचे यह शव मिला।

विज्ञापन


इनकी पत्नी का शव पहले मिल चुका है और बेटा अभी लापता है। शव की पहचान उनके साले सुभाष ने हाथ में पहनी अंगूठी से की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया। मृतकों की संख्या अब 14 पहुंच गई है। बारह बजे पुलिस अधीक्षक संजय गांधी मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से परिजनों द्वारा पुलिस को दी सूचना के अनुसार 21 स्थानीय लोग लापता हैं।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर नफीस खान ने बताया कि रोज सुबह साढ़े छह बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू होता है, बुधवार को रात नौ बजे तक अभियान चलाया गया।  साढ़े पांच बजे पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भी मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने इस मौके पर कहा कि लापता लोगों को खोजने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्च अभियान का स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल भी जायजा लेते रहे। इसके साथ जो लोग लापता हैं उनके परिजन भी मौके पर पूरा दिन डटे रहे।

मंदिर में पूजा करने गया था परिवार
शिव बावड़ी हादसे का शिकार हुए विवि के वरिष्ठ प्रो. पीएल शर्मा और उनकी पत्नी का शव मिल चुका है। पीएल शर्मा का शव वीरवार को मिला जबकि उनकी धर्मपत्नी रेखा शर्मा का शव पहले ही मिल चुका है। घटना के दिन मंदिर में पूजा करने गए पीएल शर्मा के बेटे ईश शर्मा अभी लापता हैं उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

21 लापता लोगों में से 14 के मिले शव, 7 की तलाश

समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर में सोमवार को हुए भूस्खलन की घटना के दिन से पुलिस को मिली लापता लोगों की सूची में से वीरवार तक 14 केशव मिल चुके हैं। इनमें एक की पहचान अभी भी नहीं हो सकी है। सात लोग अभी भी लापता हैं। अभी तक अमन शर्मा, सायशा शर्मा, नायरा, संजीव ठाकुर, अमित ठाकुर, संतोष शर्मा, किरण, हरीश, मांसी वर्मा, रेखा शर्मा, मंदिर के पुजारी राजेश सूमन, अर्चना शर्मा और पीएल शर्मा के शव मिले हैं। एक लावारिस शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लापता लोगों में पीएल शर्मा के बेटे ईश शर्मा, शंकर नेगी, अविनाश नेगी, सौरभ, पवन शर्मा, समायरा और नीरज शामिल है।

चिनूक हेलिकाप्टर ने अनाडेल हेलीपैड में उतारी जेसीबी मशीन

Himachal Weather Update: shimla summer hill landslide Rescue operation continues Body recovered
अनाडेल में जेसीबी मशीन को उतारता हेलिकाप्टर। - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलिकाप्टर ने जेसीबी मशीन को हुक से हवा में लटकाकर अनाडेल हेलीपैड पर उतारा। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने बताया कि हेलिकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग की गई। मंगलवार को लगभग 11:45 बजे चिनूक ने उड़ान भरी। एडवांस्ड स्टडी के ऊपर उड़ान के बाद हेलिकाप्टर हवा में भारी सामान लेकर शिमला से चंडी मंदिर एयरबेस की ओर लौट आया।

पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली। इसके बाद शाम करीब 4:30 चिनूक ने फिर से उड़ान भरी। दूसरे प्रयास में हेलिकाप्टर को सफलता मिली और अनाडेल में हवा में जेसीबी को सफलतापूर्वक जमीन पर उतार दिया। भारतीय सेना राज्य में सड़कों को साफ करने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed