फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla green peas demand Increased

हाथों हाथ बिक रहा शिमला का हरा मटर, दामों में तेजी बरकरार

Sat, 01 May 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shimla green peas demand Increased
60 से 62 रुपये प्रति किलो पहुंचे दाम, 700 क्विंटल से बढ़कर 1243 क्विंटल पहुंची मटर की आमद
विज्ञापन

सोलन में मटर सीजन खत्म शिमला के मटर की बढ़ी मांग
शिमला से पूने, महाराष्ट्र, गुजरात भेजी जा रही मटर की खेप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला के मटर की कीमतों में तेजी बरकरार है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को ढली मंडी में मटर 62 रुपये प्रति किलो के थोक रेट पर बिका। सब्जी कारोबारियों का कहना है कि सोलन में मटर का सीजन खत्म हो गया है जिसके चलते शिमला के मटर की मांग बढ़ी है। मंडियों में मटर कम पहुंच रहा जिसके चलते किसानों को बढ़िया दाम मिल रहे हैं। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को ढली मंडी में करीब 500 क्विंटल अधिक मटर पहुंचा।
शिमला से मटर पूने, गुजरात, महाराष्ट्र भेजी जा रही है। ढली मंडी में शनिवार को मटर की बोली 40 से 62 रुपये प्रतिकिलो के बीच लगी। बढ़िया किस्म का मटर 60 से 62 रुपये प्रति किलो बिका जबकि हल्का मटर 40 से 50 रुपये के दाम पर बिका। ढली मंडी में शनिवार को 1243 क्विंटल मटर पहुंचा। ठियोग मंडी में 112 क्विंटल, पराला मंडी में 87 क्विंटल, नेरवा मंडी में 18 और रोहड़ूू मंडी में 10 क्विंटल मटर पहुंचा।
विज्ञापन

ढली मंडी में शिमला जिले के ठियोग, कोटखाई, रोहड़ूू, चौपाल के अलावा मंडी जिले के करसोग और सिरमौर जिले के राजगढ़ और गिरीपार से मटर की खेप पहुंची। ढली मंडी की कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी के संचालक धर्मवीर सूद ने बताया कि शिमला के मंडी में मटर की आमद कम है, पूरा लोड तैयार नहीं हो रहा इसलिए दामों में तेजी चल रही है। आढ़ती एसोसिएशन ढली के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि अच्छी मांग के कारण मटर को बढ़िया रेट मिल रहे हैं। सोलन के मटर का सीजन खत्म हो गया है इसलिए शिमला के मटर की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोभी 5 से 8 रुपये, चेरी 220 तक बिकी
ढली सब्जी मंडी में शनिवार को फूल गोभी 5 से 8 रुपये प्रतिकिलो के थोक रेट पर बिकी। ढली मंडी में 225 क्विंटल गोभी पहुंची। ठियोग में 44 क्विंटल गोभी पहुंची और 5 से 7 रुपये दाम मिले। पराला मंडी में 8 क्विंटल गोभी की आमद रही और 4 से 6 रुपये दाम रहे। शनिवार को ढली मंडी में चेरी के 1367 बक्से पहुंचे। चेरी को 220 रुपये प्रति किलो तक दाम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed