फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla Circular Road restored.

राहत: राजधानी शिमला की लाइफ लाइन सर्कुलर रोड बहाल

Sun, 10 May 2015 12:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 May 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
shimla Circular Road restored.

राजधानी शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाला सर्कुलर रोड शनिवार को 44 दिन बाद लिफ्ट के पास वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। लोक निर्माण विभाग ने शनिवार शाम को निरीक्षण के बाद सड़क मार्ग को खोला।

विज्ञापन


शनिवार शाम से छोटे वाहनों की आवाजाही दोनों ओर से शुरू कर दी है। बस सर्विस सोमवार से शुरू की जाएगी। रविवार दोपहर बाद इस मार्ग से बसें चलाकर पुलिस ट्रायल करेगी। तय सीमा के भीतर डंगा लगाने का काम पूरा किया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने 10 मई से सड़क खोलने का दावा किया था। डंगा लगने के बाद लिफ्ट के पास सड़क पहले के मुकाबले करीब 4 मीटर और चौड़ी हो गई है। मार्ग बहाल होने से शहर की जनता को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा बसों का ट्रायल

shimla Circular Road restored.

चार मार्च को लिफ्ट के पास निर्माणाधीन पार्किंग के पास सड़क पर दरार आने से डंगा गिर गया था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 27 मार्च को सड़क बंद कर दी गई थी।

सड़क किनारे करीब 38 मीटर ऊंचा और 25 मीटर चौड़ा डंगा तैयार किया गया है। पीके कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 27 मीटर और लोनिवि ने 11 मीटर डंगा तैयार किया है।

आज बसों का ट्रायल: दिनेश
डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने बताया कि छोटी गाड़ियों की आवाजाही सर्कुलर रोड से शुरू हो गई है। नियमित ट्रैफिक सोमवार से चलाया जाएगा। बसों का ट्रायल रविवार दोपहर बाद किया जाएगा।

ट्रैफिक के लिए खोल दी सड़क
लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एमएस ठाकुर ने बताया है कि शनिवार शाम से लिफ्ट के पास क्षतिग्रस्त हुआ सर्कुलर रोड दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। विभागीय अधिकारियों के साथ मौका निरीक्षण करने के बाद सड़क खोलने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed