फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla bustling with tourists; hotels record 70% occupancy.

Shimla News: शिमला सैलानियों से गुलजार, होटलों में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी

Fri, 12 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla bustling with tourists; hotels record 70% occupancy.
शहर में वाहन बढ़ने से लगता रहा जाम
विज्ञापन

शिमला। गर्मी से राहत पाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक वीकेंड पर शिमला आ रहे हैं। एकाएक पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बाद शहर के होटलों में करीब 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।

दिल्ली, राजस्थान, केरल और मुंबई सहित कई राज्यों से पहुंचे पर्यटकों ने शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों का रुख किया। इनके आने से दिन भर शहर के पर्यटन स्थलों पर रौनक देखने को मिली। राजधानी में शुक्रवार को पर्यटक परिवारों और दोस्तों के साथ शहर की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में घूमने के लिए आए है। इस कारण रिज, मालरोड और स्कैंडल प्वाइंट पर दिन भर पर्यटकों की भीड़ रही। पर्यटक जहां दोस्तों संग फोटो और सेल्फी लेते दिखे।
विज्ञापन


शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम भी लगता रहा। टॉलैंड से लेकर लिफ्ट, विधानसभा, और लक्कड़ बाजार तक इस दौरान वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। शहर में करीब सात सौ के करीब होटल और इतने ही बीएडंबी हैं। शिमला होटिलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि शहर में भारी संख्या में सैलानी घूमने के लिए आ रहे है। इस वजह से होटलों में 60 से 70 फीसदी के करीब ऑक्यूपेंसी रही है। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में इसमें काफी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article