फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shillai mahila congress mandal president resigned from the post

हिमाचल: कांग्रेस पार्टी को झटका, महिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Fri, 15 Sep 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 15 Sep 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
shillai mahila congress mandal president resigned from the post

विधानसभा चुनाव से पहले शिलाई कांग्रेस को झटका लगा है। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारा चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में उथल-पुथल शुरू हो गई है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप है कि शिलाई में कांग्रेस गांधी और नेहरू के सिद्धांतों से भटक गई है।

विज्ञापन


तारा चौहान ने कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक और किसी जनसभा में भीड़ एकत्र करने तक सीमित रखा गया है। इसलिए, वे त्यागपत्र दे रही हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। कहा कि संगठन में महिलाओं को कोई खास सम्मान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चुनाव और किसी बड़े नेता की रैली में ही शिलाई कांग्रेस में महिलाओं को याद किया जाता है। अधिकतर निर्णय लेने में शामिल करने से वंचित रखा जा रहा है। ऐसे में महिला ब्लॉक कांग्रेस में केवल कठपुतली पद उन्हें मंजूर नहीं है। महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के मुद्दों और समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इससे पहले, गिरिपार की कांटी मश्वा पंचायत के उपप्रधान ने भी कांग्रेस पार्टी के बूथ अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। बुधवार को महिला ब्लॉक कांग्रेस शिलाई की अध्यक्ष तारा चौहान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 


उधर, शिलाई ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि शिलाई ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगठन में ज्यादा सक्रिय नहीं थीं। कहा कि सीएम समेत पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं आती थीं। इसके बाद ब्लॉक इकाई की बैठक में इनकी निष्क्रियता के चलते दूसरी महिला को पदभार देने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed