{"_id":"b4b017ad1bceb8a5f7bb4e4141cc463f","slug":"shauni-burua-unique-combination-of-fair-look-dev-culture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरूआ शाउणी मेले में दिखेगा देव संस्कृति का अनूठा संयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरूआ शाउणी मेले में दिखेगा देव संस्कृति का अनूठा संयोग
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुल्लू
Updated Sun, 17 Aug 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला की ऊझी घाटी के बुरूआ गांव में इस वर्ष भी शाउणी मेला 17 अगस्त से मनाया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले को लेकर ग्रामीणों ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
मेले में मनाली से देवी हिडिंबा, अलेउ से देवता सृष्टि नारायण, कुलंग से देवता पराशर ऋषि, गोशाल से कंचन नाग और ब्यास ऋषि, शूरू से माताशरवरी और नसोगी से देवता शंख नारायण मेले में शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
शाउणी मेला समिति बुरूआ के प्रधान जोगिंद्र सेन ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन विधायक गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे। जबकि, समापन जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
मेले में वॉलीबाल और पहाड़ी दौड़ के मुकाबले भी होंगे। वॉलीबाल की विजेता टीम को 31 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उपविजेता को 15 हजार रुपये तथा पहाड़ी दौड़ जीतने वाले को पहला इनाम 1500, दूसरा 800 और तीसरा 500 रुपये इनाम दिया जाएगा।