{"_id":"5981ca924f1c1bf1498b4b73","slug":"shastri-exam-cheating-case-probe-by-adm-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADM करेंगे शास्त्री परीक्षा नकल मामले की जांच, है सबूत तो जमा कराएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ADM करेंगे शास्त्री परीक्षा नकल मामले की जांच, है सबूत तो जमा कराएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा माह मई में ठियोग में आयोजित शास्त्री पद परीक्षा में नकल मामले की जांच अब अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिमला करेंगे। वे इस पूरे मामले पर अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट देंगे। इससे पूर्व उपमंडलाधिकारी ठियोग इस मामले पर फैक्ट फांइडिंग रिपोर्ट सौंप चुके है।
विज्ञापन
इसके बाद ही इस जांच को एडीएम शिमला को सौंपा गया है। इसमें अभ्यर्थियों का आरोप था कि मई माह में आयोजित की गई इस परीक्षा के ठियोग में स्थापित किए केंद्र में नकल की गई है। इस पर मामले का पता लगाने के लिए ठियोग उपमंडलाधिकारी को जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन
जिसकी फेक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट आ चुकी है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था हेमिस नेगी ने आम जनता को सूचित करते हुए कहा कि इस संबंध में कोई भी व्यक्ति शिकायत अथवा किसी प्रकार के साक्ष्य एवं दस्तावेज प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
जो जांच को निष्पक्षता से पूरा करने में सहयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं जांच अधिकारी से सीधे मुलाकात कर भी दी जा सकती हैं। उसमें साक्ष्य भी हों।
आम जनता शिकायतकर्ता 10 अगस्त 2017 तक व्यक्तिगत अथवा ई के माध्यम से admlo-sml-hp@nic.in पर शिकायत व अन्य जानकारियां दर्ज करवा सकते हैं। उसे जांच में शामिल किया जाएगा।