{"_id":"652fe554c825acd0560016a3","slug":"shardiya-navratri-3-lakh-73-thousand-691-devotees-offered-their-heads-in-shaktipeeths-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri: हिमाचल के शक्तिपीठों में 3 लाख 73 हजार 691 श्रद्धालुओं ने नवाजा शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shardiya Navratri: हिमाचल के शक्तिपीठों में 3 लाख 73 हजार 691 श्रद्धालुओं ने नवाजा शीश
Wed, 18 Oct 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Oct 2023 07:32 PM IST
सार
नवरात्र के चौथे दिन बुधवार सुबह 6 बजे तक विभिन्न शक्तिपीठों में प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के 3 लाख 73 हजार 691 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन
बिलासपुर में मां दुर्गा की पूजा करते पुजारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
शारदीय नवरात्र को लेकर देवभूमि हिमाचल के विभिन्न शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के चौथे दिन बुधवार सुबह 6 बजे तक विभिन्न शक्तिपीठों में प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के 3 लाख 73 हजार 691 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इस दौरान शक्तिपीठों में 7,514 एलएमवी 1,758 एचएमवी और 11,746 दोपहिया वाहनों का आवागमन हुआ है।
विज्ञापन
नवरात्र को देखते हुए पुलिस विभाग ने भी शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून एवं यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रबंध किए हैं। प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि सभी शक्तिपीठों में जिला पुलिस के साथ भारतीय आरक्षित वाहिनियों से पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस राज्य में स्थित शक्तिपीठों में आ रहे सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
विज्ञापन