फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sharadiya Navratri will begin on the

Shimla News: शारदीय नवरात्र 11 से शुरू होंगे, 19 को अष्टमी-नवमी का संयोग

Fri, 09 Oct 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri will begin on the
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू होंगे। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और घट स्थापना की जाएगी, जबकि 20 को विजयादशमी के साथ नवरात्र का समापन होगा। इस वर्ष 19 को महाष्टमी और महानवमी का विशेष संयोग रहेगा। वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं अंक ज्योतिषी पंडित शशि पाल डोगरा ने बताया कि नवरात्र आत्मशुद्धि, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना से मानसिक शांति और आत्मबल प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि शिमला क्षेत्र की गणना के अनुसार 11 को सुबह 6:21 से 6:55 बजे तक घटस्थापना का विशेष मुहूर्त है। इसके अलावा पूर्वाह्न 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। पंडित डोगरा ने श्रद्धालुओं से नवरात्र के दौरान स्वच्छता, सात्विक आहार और संयम का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना के साथ सदाचार, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता को भी जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article