फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shanta Kumar Said That BJP Will Get Record Win in HP Vidhan Sabha Election.

शांता बोले- इस बार नहीं करेंगे गलती, जीत का रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा

Tue, 09 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 09 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shanta Kumar Said That BJP Will Get Record Win in HP Vidhan Sabha Election.

भाजपा सांसद एवं वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि 2012 के चुनाव में अंतर्कलह की बात पुरानी हो चुकी है। वर्तमान में भाजपा पूरी तरह संगठित है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है। उस वक्त में रही कमियों का ध्यान है। वे कमियां इस बार नहीं दोहराई जाएंगी। 

विज्ञापन


धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में शांता ने कहा कि पार्टी नेता और कार्यकर्ता पिछली कमियों को भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ कार्य कर रहे हैं। इस एकजुटता के बल पर इस बार विस चुनाव में इतिहास की सबसे बड़ी जीत भाजपा दर्ज करेगी।
विज्ञापन


भाजपा ने वर्ष 1990 में 90 फीसदी सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।  इस बार पार्टी के सामने सवाल जीत का नहीं, बल्कि सवाल इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का है। उनके साथ पूर्व मंत्री किशन कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शांता ने हिमाचल में पतंजलि उद्योग पर दिया बड़ा बयान

Shanta Kumar Said That BJP Will Get Record Win in HP Vidhan Sabha Election.

शांता कुमार ने कहा कि योग गुरु स्वामी रामदेव को प्रदेश में पतंजलि उद्योग खोलने के लिए जमीन मामले में मुख्यमंत्री ने पुनर्विचार किया है। लेकिन अभी तक भी जमीन पतंजलि के नाम नहीं की गई है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर पतंजलि उद्योग खोला जाएगा। 

सीयू निर्माण को औपचारिकताएं पूरी नहीं कर रही सरकार
शांता ने कहा कि शर्म की बात है कि पिछले 7 वर्ष में हिमाचल में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो पाई। इसके लिए सरकार और हिमाचल की राजनीति भी जिम्मेदार है। केंद्र सरकार ने सीयू परिसर निर्माण को लेकर अंतिम निर्णय दे दिया है।

इसके अनुसार इसके दो कैंपस धर्मशाला और देहरा में बनाए जाएंगे। उन्होंने मामला केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया। वहां से पता लगा कि प्रदेश सरकार जमीन की फॉरेस्ट क्लीयरेंस की औपचारिकताएं ही केंद्र से पूरा नहीं करवा रही है।

प्रदेश सरकार इसकी डीपीआर तक नहीं बना सकी, जबकि सीयू प्रशासन पैसे देने को भी तैयार है। अगर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चाहते हैं कि यह काम प्रदेश में आने वाली नई भाजपा सरकार करे तो फिर ऐसा ही होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed