शांता के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार के खिलाफ आप ने विजिलेंस में शिकायत की है। पार्टी की वरिष्ठ नेता शाजिया इल्मी की मौजूदगी में राजन सुशांत ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई।
आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार पर सीएम और केंद्रीय मंत्री रहते पद का दुरुपयोग कर विवेकानंद अस्पताल को हड़पने का आरोप लगाया है।
पार्टी की वरिष्ठ नेत्री शाजिया इल्मी की मौजूदगी में विजिलेंस को सौंपे गए पत्र में राजन सुशांत ने मामले की जांच एचपीसीए की तर्ज पर कराने की मांग की ।
खुद ट्रस्ट के चेयरमैन बन बैठे शांता
पत्र में आप प्रत्याशी राजन सुशांत ने आरोप लगाया गया है कि शांता कुमार ने सीएम रहते पद का दुरुपयोग कर विवेकानंद मेडिकल केयर एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रस्ट का नाम बदलवाकर विवेकानंद मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट करवा दिया।
1992 में विवेकानंद मेडिकल केयर एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रस्ट की प्रबंध समिति में सरकारी अधिकारी थे। लेकिन शांता जब केंद्रीय मंत्री बने तो ट्रस्ट को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया।
पहले इसका नाम बदलवा दिया। फिर ट्रस्ट से प्रबंध समिति के सरकारी प्रतिनिधि हटवा दिए। फिर ट्रस्ट में छह आजीवन ट्रस्टी बनवा लिए और खुद ट्रस्ट के चेयरमैन बन बैठे।
419 कनाल जमीन में भी गोलमाल का आरोप
केंद्रीय मंत्री रहते उन्होंने ट्रस्ट को हथियाने की कोशिश की। 5 नवंबर 2008 को ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर रहते जेपी कंपनी के नौ सदस्यों को उसमें शामिल कर लिया। ऐसे में प्रशासनिक बहुमत जेपी कंपनी के हाथ चला गया क्योंकि ट्रस्ट के अन्य मेंबर सिर्फ छह थे। 30 अप्रैल 1992 को जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम हस्तांतरित की गई।
जमीन को हथियाने के लिए शांता ने सीएम पद का दुरुपयोग किया। होल्टा में 419 कनाल जमीन की किस्म चाय बागान की दर्शाई गई थी लेकिन बाद में शांता ने उसे बंजर जमीन दर्शाया दिया गया। शांता ने सरकार से एक रुपये लीज मनी पर जमीन ली और उसका दुरुपयोग किया। शाजिया इलमी और सुशांत ने शिकायत पत्र में शांता कुमार के खिलाफ एचपीसीए की तर्ज पर जांच की मांग की गई है।