{"_id":"5848ec7a4f1c1b104f4498a2","slug":"shamrod-school-principal-and-his-wife-killed-in-car-accident-at-sirmaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरते ही कार में लगी आग, शिक्षक दंपति की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरते ही कार में लगी आग, शिक्षक दंपति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ के सनौरा-नेरीपुल मार्ग पर धरोली के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक दंपति की मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हादसा इतना भयानक था कि ऑल्टो कार के खाई में लुढ़कते ही इसमें आग लग गई। गहरी खाई से धुआं उठते देख लोगों को हादसे की खबर लगी।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक सनौरा-नेरीपुल पर धरोली के पास वीरवार सुबह एक ऑल्टो कार करीब डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सोलन जिले की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमरोड (नौणी) में प्रधानाचार्य डॉ. परसराम (57) और उनकी जेबीटी पत्नी संगीता (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। संगीता करगाणू स्कूल में जेबीटी पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन
हादसे में कार (एचपी 14-1594) में सवार दो अन्य महिलाओं में मृतक परसराम की भाभी वनीता देवी और बहन रेवती ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग कोटी पधोग में अपनी भतीजी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। चंडीगढ़ से शव वाहन के साथ लौटते वक्त उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें आग लग गई।
विज्ञापन
इससे मृतक परसराम चौहान भी झुलस गए। उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि राजगढ़ सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एसडीएम एसडी नेगी ने प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी सहायता अस्पताल जाकर दी।
मृतक डा. परसराम चौहान कई वर्षों तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में सेवाएं दे चुके हैं। कुछ माह पूर्व ही उनका स्थानांतरण सोलन के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शमरोड़ (नौणी) हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्कूल के अलावा आसपास स्कूलों के अध्यापक सिविल अस्पताल पहुंचे।