{"_id":"608d96b48ebc3e2456615be7","slug":"seven-person-died-in-shimla-due-to-corna-shimla-news-sml3691024177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से युवती समेत सात लोगों की मौत, 252 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से युवती समेत सात लोगों की मौत, 252 नए मामले
विज्ञापन
संजौली से 15 और न्यू शिमला से 10 केस, जुन्गा की 29 साल की एक युवती ने तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत हो गई, एक ने डीडीयू में दम तोड़ा। उन्होंने बताया कि यह मरीज जुन्गा, सोलन, जुब्बल, ठियोग और पांवटा साहिब के रहने वाले थे। वहीं शनिवार को जिले में कोरोना के 252 नए मामले आए हैं।
आईजीएमसी में सोलन के रहने वाले 53 साल के मरीज को एक मई को दाखिल किया था। मरीज को डायबिटीज भी थी। कोटी जुन्गा की रहने वाली 29 वर्ष युवती की भी कोरोना से मौत हुई है। पांवटा साहिब के 55 वर्षीय व्यक्ति को हाइपरटेंशन के अलावा कोविड निमोनिया था। इस मरीज की भी सुबह के वक्त मौत हो गई। किन्नौर के रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को डायबिटीज थी। मरीज ने देर रात दम तोड़ा। ठियोग की रहने वाली 62 वर्षीय महिला को शुक्रवार को दाखिल किया था। लेकिन गंभीर अवस्था में होने के चलते इसकी शनिवार सुबह मौत हो गयी। इसके अलावा जुब्बल के रहने वाले 58 वर्षीय मरीज को हाइपरटेंशन और डायबिटीज की बीमारी भी थी। शिमला शहर से 139 मामले आए हैं। ऊपरी शिमला में 98 और अन्य क्षेत्रों से 15 मामले हैं। आईजीएमसी से 20, संजौली 15, भट्ठाकुफर से 11, न्यू शिमला 10, ढली 6, विकास नगर, शनान, तारादेवी, मशोबरा और डीडीयू से 5-5 केस आए हैं। सुन्नी से 8, नेरवा से 22, रामपुर 19, रोहडू 17, जुब्बल-कोटखाई 14, कुमारसेन 13 और मतियाना में 11 मामले सामने आए हैं।