{"_id":"633b28f4bca56615191a936f","slug":"senior-doctor-goes-on-strik-from-4-october-shimla-news-sml4237992119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Strike: आईजीएमसी शिमला में आज से काम नहीं करेंगे वरिष्ठ चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Strike: आईजीएमसी शिमला में आज से काम नहीं करेंगे वरिष्ठ चिकित्सक
Mon, 03 Oct 2022 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:54 PM IST
सार
वरिष्ठ डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर होने से मंगलवार को रूटीन के करीब 55 ऑपरेशन नहीं होंगे।
विज्ञापन
आईजीएमसी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को चार अक्तूबर से वरिष्ठ डॉक्टरों की सेवाएं नहीं मिलेंगी। सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को होगी जिनके ऑपरेशन होने हैं। मांगें पूरी न होने से आईजीएमसी के 250 वरिष्ठ डॉक्टर मंगलवार से सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं। वरिष्ठ डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर होने से मंगलवार को रूटीन के करीब 55 ऑपरेशन नहीं होंगे। रूटीन के ऑपरेशन को कंसलटेंट डॉक्टर लीड करते हैं तो ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों से हर्निया, गाल ब्लेडर, हाथ, बाजू, टांग, आंखों, ईएनटी संबंधी बीमारियों के ऑपरेशन करवाने आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रोजाना 3,000 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें कंसलटेंट डॉक्टरों के साथ सीनियर और जूनियर डॉक्टर काम संभालते हैं। लेकिन अब सीनियर और जूनियर डॉक्टर ही यह काम संभालेंगे। ऐसे में कम डॉक्टरों के चलते मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। ओपीडी में चेकअप के बाद हररोज करीब 100 से अधिक मरीज दाखिल किए जाते हैं। आईजीएमसी सेमडिकोट के अध्यक्ष डॉ. राजेश सूद ने बताया आईजीएमसी के अलावा मंडी, हमीरपुर, टांडा और चंबा में भी वरिष्ठ डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
सरकार नहीं सुलझा पाई मामला
डॉक्टरों का कहना है कि 29 सितंबर को डॉक्टरों ने सामूहिक अवकाश पर जाने की सूचना सरकार को दे दी थी। इसके बावजूद सरकार ने इस मामले को नहीं सुलझाया। मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को अकादमिक भत्ता नहीं मिला है। इससे डॉक्टरों में रोष है। दूसरी ओर आईजीएमसी आरडीए (रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन) के अध्यक्ष डॉ. मनोज मैतान ने कहा कि वह चार अक्तूबर तक सरकार के पक्ष को देखेंगे अगर सरकार ने इस मांग को पूरा नहीं किया तो आरडीए भी सेमडिकोट के पक्ष में हर रोज दो से तीन घंटे की हड़ताल शुरू कर देगी।
विज्ञापन