फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sehab society employees end strike after court intervention

सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, कई काम पर लौटे

Tue, 08 May 2018 08:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 08 May 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
sehab society employees end strike after court intervention

नगर निगम के फेल होने के बाद सोमवार को न्यायालय के आदेशों के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कर दी गई। न्यायालय ने सैहब कर्मियों को तुरंत काम पर लौटने के आदेश दिए। जिसके बाद शाम 4 बजे तक 442 में से 142 सैहब कर्मी काम पर लौट आए।

विज्ञापन


न्यायालय की कड़ी फटकार के बाद अब नगर निगम ने भविष्य में हड़ताल जैसी स्थित से निपटने के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने का फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के मर्ज एरिया वार्डों में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जल्द ही इसके लिए टेंडर कर दिए जाएंगे। इसके अलावा नगर निगम ने डंपर फ्री सिटी में एक बार फिर डंपर लगाने का भी फैसला किया है। डंपर रखने के लिए जल्द ही स्थान चिन्हित कर दिए जाएंगे। नगर निगम ने 178 अस्थायी गारबेज कलेक्शन प्वाइंट भी चिन्हित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

142 सैहब कर्मी लौटे काम पर : आयुक्त

sehab society employees end strike after court intervention

142 सैहब कर्मी काम पर लौट आए हैं। कल से डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा। मर्ज एरिया में गारबेज कलेक्शन का काम निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया गया है।

वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर शहर में कुछ चिन्हित स्थानों पर दोबारा डंबर रखने और 178 गारबेज कलेक्शन प्वाइंट चिन्हित करने का भी निर्णय लिया है।- रोहित जम्वाल, आयुक्त, नगर निगम शिमला

नगर निगम शिमला का दावा है कि सैहब कर्मियों की हड़ताल के बावजूद नगर निगम ने रोजाना 55 टन कूड़ा भड़याल स्थित प्लांट तक पहुंचाया है। सामान्य दिनों में यहां 60 टन कूड़ा पहुंचता है।

हालांकि निगम का दावा शहर के लोगों के गले नहीं उतर रहा। लोगों के घरों में कूड़े के बोरे भरे पड़े हैं ऐसे में नगर निगम ने भड़याल तक कूड़ा कहां से पहुंचा दिया यह बड़ा सवाल है।

हड़ताल से न लौटने वाले सैहब कर्मियों पर एस्मा

sehab society employees end strike after court intervention

हड़ताली सैहब कर्मियों पर प्रशासन ने एस्मा लगा दिया है। नगर निगम ने जिला प्रशासन से हड़ताली कर्मियों पर एस्मा लगाने का आग्रह किया था। जिसके बाद देर शाम जिला प्रशासन ने एस्मा (एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट) अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून लागू करने का एलान कर दिया।

उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। एस्मा लगने के बाद अब हड़ताल पर गए कर्मी यदि काम पर वापस नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed