फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   See the result of the revaluation of the 10th

एक क्लिक में देंखे 10वीं का पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट

Wed, 30 Jul 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 30 Jul 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
See the result of the revaluation of the 10th

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने मैट्रिक का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है। मैट्रिक का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.ora पर उपलब्ध करवा दिया है।

विज्ञापन


राज्य भर के मैट्रिक के अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्र्थियों के पते पर भी परिणाम भेज दिए हैं। aइसके अलावा बोर्ड कार्यालय से भी अभ्यर्थी परिणाम के बारे जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


डेढ़ हजार छात्रों का रिजल्ट रोका

See the result of the revaluation of the 10th

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक कक्षा के डेढ़ हजार उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम रोक दिया है। इन अभ्यर्थियों को परिणाम जानने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

स्कूल शिक्षा बोर्ड को मूल प्रमाण पत्र न जमा करवाने पर उनका परिणाम रोका गया है। शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए छह हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें डेढ़ हजार के करीब विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र के साथ मूल प्रमाण पत्र बोर्ड को नहीं भेजे थे।

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड ने आवेदनकर्ता को शीघ्र मूल प्रमाण पत्र भेजने के आदेश जारी किए हैं। बोर्ड को आवेदनकर्ता के मूल प्रमाण पत्र मिलने के बाद उनका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed