फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Security tightened at Chamiyana Hospital campus

Shimla News: चमियाना अस्पताल परिसर में सुरक्षा कड़े करने के आदेश

Thu, 26 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Security tightened at Chamiyana Hospital campus
सफाई और सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी बनेगा रिकॉर्ड
विज्ञापन

वेस्ट को नियमों के अनुरूप ठिकाने लगाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में सर्जरी में काटी मरीज की टांग को कुत्ते के उठाकर ले जाने की घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल वेस्ट को तय नियमों के अनुरूप ठिकाने लगाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने अस्पताल के सफाई और सुरक्षा में लगाए गए हर कर्मचारी की ड्यूटी का पूरा रिकार्ड रजिस्टर में रखे जाने के आदेश दिए हैं। अस्पताल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट और अन्य कचरे को तय नियमों के अनुसार उठाने और ठिकाने लगाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने को लेकर सुपरवाइजर और मेडिकल वेस्ट उठाने का कार्य करने वाली एजेंसी को निर्देश दिए हैं। नियमों के तहत 48 घंटे के भीतर मेडिकल वेस्ट को ठिकाने लगाया जाना चाहिए। गर्मियों के सीजन के शुरू होने पर संक्रमण की संभावनाओं को समाप्त करने के मकसद से कचरे को समय से उठाने के साथ अस्पताल में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

एमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी बराबर निगरानी भी रखेंगे। इसके लिए जिम्मेदारी तय कर दी है, जिसमें पूरा रिकार्ड चेक किया जाएगा। एमएस ने नगर निगम शिमला के मेयर को पत्र लिखकर चमियाना में बढ़ रही लावारिस कुत्तों की संख्या और इससे पैदा हो रही समस्याओं को कम करने के लिए कुत्तों की नसबंदी करने के लिए सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन कर्मियों ने ही दिया नोटिस का जवाब
कुत्ते के टांग को उठाकर ले जाने के मामले में छह सफाई कर्मचारियों और एक सुपरवाइजर को प्रशासन की ओर से दिए गए कारण बताओ नोटिस का अभी तक तीन ही कर्मचारियों ने जवाब दिया है। सभी के जवाब आने पर अस्पताल प्रशासन चूक के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article