Shimla: पीएम की रैली से पहले सुरक्षा में चूक, विस अध्यक्ष की गाड़ी का शीशा तोड़ा
मेट्रोपोल में विधायकों के आवासीय क्षेत्र में पंजाब के शरारती तत्वों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी वाहन के शीशे तोड़ डाले। मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले शहर में कानून-व्यवस्था में सेंध लगी है। मेट्रोपोल में विधायकों के आवासीय क्षेत्र में पंजाब के शरारती तत्वों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी वाहन के शीशे तोड़ डाले। मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 31 मई को पीएम मोदी की रिज मैदान पर आयोजित रैली को लेकर एनएसजी, सीआईडी से लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं। बावजूद इसके पंजाब से शिमला घूमने आए पांच युवकों में से एक ने विस अध्यक्ष विपिन परमार की फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशे पीछे से तोड़ दिए। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। चालक कुलभूषण ने 24 नवंबर को मेट्रोपोल के पास गाड़ी खड़ी की थी। पुलिस का कहना है की जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। आरोपियों के खिलाफ सदर थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज की है। एएसपी शिमला अभिषेक एस. ने बताया कि थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।
शहर में अब बटालियन की तैनाती
शहर में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर बटालियन की तैनाती भी शुरू हो गई है। गुरुवार को रिज पर हथियार बंद जवानों ने गश्त भी की। बता दें कि आठ मई को धर्मशाला में तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के भवन के मुख्य गेट और दीवार पर देश विरोधी तत्वों ने खालिस्तान के झंडे लगा दिए थे। यही नहीं, बीते 31 दिसंबर को पंजाब से आईबी का रिज टैंक उड़ाने की खुफिया जानकारी के बाद सैलानियों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद उच्च स्तरीय बैठक कर आईबी, पुलिस और अन्य खुफिया तंत्र के अधिकारियों ने सीएम जयराम को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने धारा 144 लगाकर टैंक के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। एएसपी शिमला अभिषेक एस. ने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।