धारा 118 मामले की जांच में अब नया मोड़, लंबी छुट्टी पर गए अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारा 118 के तहत गैर कृषकों को जमीन खरीदने की अनुमति देने के नाम पर कथित भ्रष्टाचार के मामले की जांच में अब नया मोड़ आ गया है। राज्य चुनाव आयुक्त पार्थ सारथी मित्रा के जांच के लपेटे में आने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जांच अधिकारी के ऊपर एक पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर एसपी अरुल कुमार की नियुक्ति कर दी है।
अरुल को जांच से जुड़े हर पहलू पर अपनी नजर रखने को कहा गया है। उधर, पर्यवेक्षण अधिकारी की तैनाती के बाद मामले की जांच कर रहे एडिशनल एसपी विनोद कुमार लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। इसके बाद जांच फिलहाल सीधे तौर पर एसपी की निगरानी में हो रही है।
सूत्रों के अनुसार अभी तक की जांच में सिर्फ एक कॉल रिकार्डिंग थी। इसके बल पर पूरा केस टिका था, लेकिन हाल में ब्यूरो को जांच के दौरान एक अन्य ऑडियो रिकार्डिंग मिली, जिसके आधार पर ही जांच एजेंसी ने मित्रा को सीधे तौर पर मामले में निशाने पर ले लिया।
नाम न लिखने की शर्त पर जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि नई रिकार्डिंग में कई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी जांच एजेंसी के हाथ लगी है, जिनकी बदौलत उसकी जांच को मजबूती मिली है। यही कारण है कि इस नए तथ्य के सामने आने के बाद ही मित्रा से पहले पूछताछ और फिर उसके बाद अब वायस सैंपल और पॉलीग्राफी टेस्ट की कवायद शुरू की है।