फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SDM & RTO will investigate theog hrtc bus accident

एसडीएम, आरटीओ करेंगे ठियोग हादसे की जांच

Mon, 23 May 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 May 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
SDM & RTO will investigate theog hrtc bus accident
हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए थे।

बजरोली में बस हादसे की जांच एसडीएम और आरटीओ को सौंपी गई है। जांच में एचआरटीसी से भी सदस्यों को शामिल किया गया है। परिवहन मंत्री ने यह जानकारी रविवार को आईजीएमसी में दी। वे सुबह ग्यारह बजे के करीब अस्पताल आए। अस्पताल में घायलों का उन्होंने कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद ट्रामा वार्ड के साथ लगते वार्ड और आर्थो वार्ड में भी गए। परिवहन मंत्री ने बताया कि मौके पर छोटी गाड़ी के पार्ट भी मिले है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने तक वह कुछ नही कह पाएंगे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अगर गाड़ी को न काटा जाता तो आपस में गाड़ियां टकरा सकती थी। उन्होंने बताया कि रोड सेफ्टी एक्ट के तहत कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने पिछले दिनों मीटिंग भी अटैंड की है। मानसून सत्र में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी प्रस्ताव देंगे।
विज्ञापन


जबकि फाइनल ड्राफ्ट दो तीन मीटिंग के बाद बनेगा। जबकि जुलाई से पहले ड्राफ्ट देंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री और सेक्रेटरी इसमें काफी रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने सड़कों पर क्रैश बैरियर पर पूछे सवाल पर बताया कि हाई स्पीड की गाड़ियां आ रही हैं जिससे कि भार भी सड़कों पर बढ़ गया है इस पर स्टडी करवाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घायलों को छुट्टी, 22 का चल रहा इलाज
ठियोग के बजरोली पुल के समीप एचआरटीसी बस हादसे के 26 घायलों में से चार को आईजीएमसी से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 22 घायल आईजीएमसी में उपचार करवा रहे हैं। सर्जरी वार्ड में तीन, ऑर्थो में दो और ट्रॉमा वार्ड में छह मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ग्यारह अन्य घायलों का भी उपचार चल रहा है।

बीते शनिवार को बजरोली पुल के समीप हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत जबकि पांच अन्य की सिविल अस्पताल ठियोग में मौत हुई थी। एक बच्चे और युवक की मौत आईजीएमसी अस्पताल में हुई थी। हादसे के बाद 26 घायलों को इलाज के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया था।

चंबा बस हादसे के एक और घायल की मौत
डलहौजी (चंबा)। चंबा के चौहड़ा डैम साइट के पास हुए बस हादसे में मृतकों की संख्या 18 पहुंच गई है। बस हादसे में गंभीर रूप से घायल अमी चंद निवासी मनोला, गोली तहसील डलहौजी को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां उनकी मौत हो गई है।


डलहौजी के डीएसपी हरीश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस बस हादसे में गंभीर रूप से घायल बस कंडक्टर ओम प्रकाश पुत्र किशन चंद निवासी संघनी सलूणी को टांडा से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। अन्य सभी घायल टांडा और पठानकोट में दाखिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed