गलती छिपाने के लिए टीचर ने बेरहमी से पीट डाली छात्रा, हुई बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर ने क्लास में दूसरी की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर डाली। घर पहुंचते ही यह छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। यह मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां उपमंडल बड़सर के तहत राजकीय प्राथमिक स्कूल नैण में दूसरी कक्षा की छात्रा की स्कूल अध्यापक ने बेहरमी से पिटाई कर दी।
पिटाई के बाद घायल छात्रा डरी हुई स्कूल से घर पहुंची। लेकिन छात्रा घर पहुंचते ही बेहोश हो गई। छात्रा की मां ने 108 एंबुलेंस से बड़सर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल छात्रा को भर्ती कर लिया है।
बताया जा रहा है कि छात्रा द्वारा सवाल का गलत उत्तर देने पर अध्यापक ने छात्रा की पिटाई की है। बड़सर पुलिस ने छात्रा व उसकी मां के बयान दर्ज अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
झंझयाणी पंचायत के गांव नैण तहत आते राजकीय प्राथमिक पाठशाला की छात्रा अंचल कुमारी पुत्री संजय कुमार रोजाना की तरह बुधवार को भी स्कूल गई थी। यहां अध्यापक ने छात्रा को गणित का एक प्रश्न हल करने के लिए दिया।
गलती सुधारने की बजाए छात्रा को पीटा
लेकिन छात्रा प्रश्न का सही उत्तर नहीं दे पाई। जिसके बाद स्कूल अध्यापक ने छात्रा की बेहरमी से पिटाई कर दी। छात्रा की मां किरण कुमारी ने बताया कि अध्यापक स्कूल में बच्चों की पिटाई करता है। उन्होंने बताया कि बेटी ने गणित का सवाल ठीक किया था।
लेकिन अध्यापक ने उसे गलत कर दिया। उसने दूसरे दिन कॉपी पर अध्यापक को लिख भेजा कि अपनी गलती सुधारें। अध्यापक ने गलती सुधारने की बजाय बेटी की बेहरमी से पिटाई कर दी। छात्रा की पीठ पर डंडे से पिटाई करने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
उसने बताया कि बेटी स्कूल से घर पहुंचते ही बेहोश हो गई। स्कूल के दूसरे बच्चों ने बताया कि अध्यापक ने उसकी पिटाई की है। छात्रा की हालत खराब देखते हुए उसे बड़सर अस्पताल लाना पड़ा। उन्होंने अध्यापक के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की मांग उठाई है।
बड़सर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस छात्रा व उसके मां के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।