फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school students and teachers stuck after road blocked due to heavy rainfall in chamba

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश से सड़क बंद, 816 बच्चे और 401 शिक्षक फंसे

Mon, 24 Sep 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होली (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होली (चंबा) Updated Mon, 24 Sep 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
school students and teachers stuck after road blocked due to heavy rainfall in chamba

भारी बारिश से चंबा-होली मार्ग बंद होने से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए 816 बच्चे होली में फंस गए हैं। इनमें 399 छात्र और 417 छात्राएं शामिल हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा वहां फंसे अध्यापकों सहित अन्य स्टाफ की संख्या 401 है। इन्हें सीनियर सेकेंडरी स्कूल होली में ठहराया गया है।  बच्चों के लिए राशन की कमी हो गई है। ऐसे में स्थानीय लोग बच्चों के लिए अपने घर से खाना ला रहे हैं।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में तैनात डॉक्टर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए वहां मौजूद रहे। होली-चंबा मार्ग बंद होने से बच्चों को सड़क के रास्ते जिला मुख्यालय नहीं पहुंचाया जा सकता। इसलिए सरकार और जिला प्रशासन हेलीकॉप्टर से बच्चों को रेस्क्यू कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे विद्यार्थी

school students and teachers stuck after road blocked due to heavy rainfall in chamba

सभी विद्यार्थी होली में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। रविवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ, परंतु खराब मौसम के चलते वे अपने गंतव्य को नहीं निकल आए।तेज बारिश और रावी में आई बाढ़ से सड़क तबाह हो गई।

वहां मौजूद अध्यापकों ने मामले की जानकारी मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक को दे दी है। उधर, जिलाधीश चंबा हरीकेश मीणा बच्चों की सुरक्षा को लेकर रविवार देर रात तक अध्यापकों व होली प्रशासन से संपर्क में रहे। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होते ही बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

होली में फंसे विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालें डीसी

school students and teachers stuck after road blocked due to heavy rainfall in chamba

 शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भरमौर उपमंडल की राजकीय पाठशाला होली में प्राथमिक पाठशालाओं की खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे 399 लड़कों, 417 लड़कियों और उनके साथ गए लगभग 400 कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने के उपायुक्त चंबा को निर्देश जारी किए हैं।

ये विद्यार्थी और कर्मचारी सड़क मार्ग बंद होने के कारण होली में फंसे हैं। सुरेश भारद्वाज को खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थी के अभिभावक ने दूरभाष पर सूचना दी थी कि होली क्षेत्र के लिए सड़क सुविधा अवरुद्ध होने के कारण प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों को कठिनाई आ रही है।

उन्होंने इसी के मद्देनजर उपायुक्त को ये निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने उपायुक्त को प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों और स्टाफ  के ठहरने और भोजन इत्यादि के उचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने चंबा के शिक्षा उप निदेशक को निर्देश दिए हैं कि जब तब बच्चों और कर्मचारियों को सुरक्षित नहीं निकाला जाता, तब तक वे उनके साथ होली में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed