फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school fate at tarahall school

ताराहाल स्कूल में 'मस्ती की पाठशाला'

Mon, 19 May 2014 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 19 May 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
school fate at tarahall school

ताराहाल स्कूल में रविवार को मस्ती की पाठशाला देखने को मिली। मौका था स्कूल फेट का। इसमें बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन


फेट में बच्चों के मनोरंजन के लिए खाने-पीने के अलावा खेल गतिविधियों के स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने जमकर खरीदारी की और लजीज व्यंजनों के चटकारे भी लिए।

इसमें चाट-पापड़ी से लेकर गोल-गप्पे, पाव-भाजी, चाउमिन, मोमोज, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम जैसी कई आइट्म्ज की व्यवस्था की गई थी। पढ़ाई की चिंता से दूर बच्चे फेट के रंग में रंगे हुए थे।
विज्ञापन


अभिभावकों के साथ अध्यापक भी बच्चों की इस मस्ती में शरीक हुए, जिससे बच्चों में उत्साह नजर आया। फेट का शुभारंभ प्रधानाचार्य सिस्टर स्टेफनी ने किया।

जंपिंग जैक खेल में मिक्की माउस के ऊपर कूदने के लिए और लक्की डीप के स्टॉल पर हर पर्ची मे इनाम पाने के लिए बच्चों की खासी भीड़ जुटी। जीतने वाले बच्चों को इनाम में जैम की बोतलें, सॉस की बोतलें, चिप्स के पैकेट और चूड़ियां बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed