फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School Bus and other Vehicle Gutted in Forest Fire at Nahan.

जंगल की आग ने मचाई तबाही, स्कूल बस समेत कई गाड़ियां खाक

Tue, 16 May 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 16 May 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
School Bus and other Vehicle Gutted in Forest Fire at Nahan.

हिमाचल के नाहन में आग से बड़ी तबाही हो रही है। जिले के कांशीवाला स्थित पेट्रोल पंप के साथ लगते जंगल में सोमवार को भीषण आग लग गई। इससे सड़क के साथ पार्क किए गए तीन वाहन जल गए। आग की इस घटना से निजी स्कूल बस को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


दो दोपहिया वाहन पूरी तरह जल गए हैं। गनीमत रही कि दमकल विभाग ने समय रहते पेट्रोल पंप और इसके साथ सटी रिहायशी कॉलोनी को बचा लिया। जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की बस एचपी-02-4752 के दो टायर और पिछली बॉडी जल गई।
विज्ञापन


इसमें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बस के साथ खड़ी बाइक भी जल गई है। विभाग ने इसका 50 हजार रुपये का नुकसान आंका है। इसके अलावा स्कूटर एचपी 18 ए-0711 भी जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका नुकसान करीब 10 हजार रुपये आंका गया है। दमकल विभाग के अनुसार करीब 10 हजार रुपये की वन संपदा भी आग की भेंट चढ़ी है। विभाग ने दमकल विभाग ने पेट्रोल पंप और रिहायशी कालोनी को बचा लिया है।       

आधा घंटा जाम में फंसा रहा फायर टेंडर       
मोहल्ला गोविंदगढ़ में दमकल विभाग का फायर टेंडर आधा घंटा जाम में फंसा रहा। यदि जाम नहीं लगता तो नुकसान होने से बचाया जा सकता था। विदित रहे कि मोहल्ला गोविंदगढ़ में रिहायश और सड़कों पर फैले अतिक्रमण के चलते रोजाना घंटों जाम लगा रहता है।

जिला अग्निशमन अधिकारी शिवानंद शर्मा और लीडिंग फायरमैन विजय कुमार ने बताया कि उन्हें फायर कॉल देरी से आई। सबसे ज्यादा समय मोहल्ला गोविंदगढ़ में जाम लगने से बर्बाद हुआ। यदि जाम न लगता तो नुकसान कम होता।

आग की इस घटना में निजी स्कूल की बस को नुकसान पहुंचा है। एक स्कूल और एक बाइक जल गए। करीब दस हजार रुपये की वन संपदा राख हो गई है। कुल मिलाकर करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। उनके साथ फायरमैन रविंद्र, फायरमैन चंद्रवीर, फायरमैन पवन, असलम मोहम्मद, राजेश कुमार, रामदयाल और जोगेंद्र सिंह मौजूद थे।       

जिंदा जल गए आधा दर्जन मवेशी
हरोली क्षेत्र के गोंदपुर बुल्ला गांव में जंगल की आग से पशुशाला जलकर राख हो गई। इसमें करीब आधा दर्जन मवेशी जिंदा जल गए। पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


पीड़ित परिवार की तीन भैंसें और दो पालतू कुत्ते आग की भेंट चढ़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरोली के गोंदपुर बुल्ला स्थित रामस्वरूप की पशुशाला में अचानक ही आग भड़क गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed