414 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं के 414 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को आगामी दो सप्ताह के भीतर बोर्ड कार्यालय में आवेदन करना होगा।
20 मई को घोषित हुए दसवीं के परीक्षा परिणाम में मेरिट में रहे मेधावी छात्र छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर पात्र मेधावी छात्रों की मेरिट डाल दी है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रथम 400 टॉपरों और डा. राधा कृष्णन योजना के तहत 14 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इसके लिए बोर्ड ने छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। मेरिट के अलावा सहमति प्रपत्र तथा बिल प्रपत्र भी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। संबंधित मेधावी छात्र को प्रपत्र को अपने स्कूल प्रधानाचार्य से सत्यापित करवाकर अविलंब दो सप्ताह के भीतर बोर्ड कार्यालय में आवेदन करना होगा, ताकि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति का लाभ पाने से वंचित न रहे।
बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति सूची पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परिणाम तक कभी भी बदल सकती है। वहीं, शिक्षा बोर्ड सचिव बलवीर ठाकुर का कहना है कि संबंधित प्रधानाचार्य को यह सुनिश्चित करना होगा कि नियमानुसार केवल एक ही विभाग या संस्था की तरफ से छात्रवृत्ति देय होगी।
सचिव ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए कि सहमति या बिल प्रपत्र सत्यापित करते समय सभी तथ्य जांच लें, ताकि छात्रों को एक ही विभाग या संस्था से छात्रवृत्ति प्रदान की जा सके।